नई दिल्ली, सितंबर 12। दो स्मॉल-कैप कंपनियां जल्द ही बोनस शेयरों की घोषणा करने की योजना बना रही हैं। ये कंपनियां हैं सिक्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और डेबॉक इंडस्ट्रीज। इनमें से सिक्को ने निवेशकों को वैसे भी काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। आगे जानिए दोनों कंपनियों के बोनस शेयर, स्टॉक आउटलुक और मार्केट कैपिटल के बारे में।
सिक्को इंडस्ट्रीज
बता दें कि 9 सितंबर को सिक्को इंडस्ट्रीज के बोर्ड की मीटिंग हुई। उस बैठक में कई फैसले लिए गए। एक फैसला बोनस शेयर पर भी लिया गया। बैठक में 1:2 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की गयी। यानी 1 नया बोनस इक्विटी शेयर प्रत्येक 10.00 रुपये के 2 इक्विटी शेयरों के बदले जारी किया जाएगा।
रिकॉर्ड तिथि क्या है
रिकॉर्ड डेट बाद में निदेशक बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। साथ ही इस फैसले पर शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है। बोनस शेयर प्राप्त करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता चेक करने के लिए रिकॉर्ड तिथि की सूचना भी बाद में दी जाएगी।
शेयर ने कराया भारी मुनाफा
एनएसई पर लिस्टेड सिक्को इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गया है। इस समय ये 124.80 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 139.78 करोड़ रु है। 124.80 रु इसका 52 हफ्तों का शिखर है। इसका इसी अवधि का निचला स्तर 38.60 रु रहा है। 5 दिन में यह शेयर 33.76 फीसदी, 1 महीने में 125.68 फीसदी, 6 महीनों में 106.62 फीसदी, 2022 में अब तक 85.85 फीसदी और एक साल में (11 महीने, क्योंकि ये शेयर पिछले साल अक्टूबर में आया था) 223.32 फीसदी रिटर्न दिया है।
सिक्को इंडस्ट्रीज का बिजनेस
सिक्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड कृषि रसायनों का उत्पादन करती है। यह कीटनाशक, कवकनाशी, उर्वरक, खरपतवारनाशी, बीज और मृदा कंडीशनर प्रदान करती है।
डीबॉक इंडस्ट्रीज
बात करें डीबॉक इंडस्ट्रीज की तो इसका निदेशक मंडल आज बैठक करेगा। उसमें कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए बाद में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।
डीबॉक इंडस्ट्रीज का बिजनेस
डीबॉक समूह की स्थापना वर्ष 2007 में ग्रोथ के नजरिए और देश को बेस्ट सर्विसेज और प्रोडक्ट्स देने के साथ की गई थी। इसने 1 करोड़ वर्ग फुट से अधिक आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक डेवलप और डिस्ट्रिब्यूट किया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, देश भर में विभिन्न जगहों में विभिन्न प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों के तहत डीबॉक समूह के पास 50 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह है।
बोनस शेयर के बारे में जानिए
शेयरधारकों को बोनस शेयर तब इश्यू किए जाते हैं जब कंपनियों के पास नकदी की कमी होती है और शेयरधारकों को नियमित आय की उम्मीद होती है। शेयरधारक बोनस शेयर बेच सकते हैं और अपनी पैसों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी के रिजर्व के पुनर्गठन के लिए भी बोनस शेयर जारी किए जा सकते हैं। बोनस शेयर जारी करने में कैश फ्लो शामिल नहीं होता है। यह कंपनी की शेयर पूंजी को बढ़ाता है लेकिन उसकी शुद्ध संपत्ति को नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications