नई दिल्ली, सितंबर 27। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को रिटर्न के साथ-साथ दो अन्य चिजों को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। निवेशक बोनस शेयर और डिविडेंड का इंतजार बेसब्री से करते हैं। बोनस का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। स्मॉल कैप कंपनी प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड निवेशकों को बोनस शेयर ऑफर करने जा रही है। इस स्मॉल कैप कंपनी का मार्केट कैप 34.98 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने निर्णय लिया है कि वह अपने निवेशकों को 2:1 के हिसाब से बोनस शेयर जारी करेगी। चलिए स्टॉक मार्केट में कंपनी के अबतक के प्रदर्शन के विषय में विस्तार से समझते हैं।
निवेशकों को मिलेगा बोनस शेयर
कंपनी ने इस विषयम में रेगुलेटरी जानकारी दी है। कंपनी ने दी गई जानकारी में बताया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बोनस शेयर की कीमत 1 रुपये है। कंपनी ने अभी तक कोई रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जल्द ही कंपनी के तरह से इसका ऐलान किए जानें की सूचना है।
6 महीने में भारी गिरावट
पिछले 6 महीने से कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयर 89.96 प्रतिशत टूट गए हैं। पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयर ने रिकवरी की है। प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड के शेयर ने पिछले एक महीने में 7.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1,14 रुपए रहा है और अधिकतम स्तर 21.62 रुपए रहा है। यह कंपनी के शेयर के विषय में मौजूदा जानकारी थी।
कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन
कल यानी की सोमवार कों कंपनी के शेयरों में 3.77 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली थी। कल प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड के शेयर 1.65 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछला एक साल कंपनी के लिए बेहद ही खराब रहा है। साल 2021 में कंपनी के शेयर में 51.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। बात साल 2022 की करें तो अभी तक प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड का शेयर 54.29 प्रतिशत गिरा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications