Bonus Share: शेयर बाजार की हलचल के बीच चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में हैं, जिसमें रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी मेघना इन्फ्राकॉन भी शामिल है. कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. दरअसल कंपनी ने बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है. साथ ही रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जिसके मुताबिक बोनस शेयर पाने के लिए खाते में आज 7 जुलाई तक स्टॉक होना चाहिए. BSE पर शेयर करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ 1146.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
बोनस शेयर पाने का मौका
एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक मेघना इंफ्राकॉन के बोर्ड बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इस लिहाज से अगर आपके पास कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको 1 और शेयर बिलकुल मुफ्त मिलेगा. हालांकि, यह बोनस उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास 8 जुलाई तक कंपनी के शेयर होंगे. दरअसल, बोनस पाने की रिकॉर्ड डेट 8 जुलाई 2025 है. क्योंकि, शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट लागू है, इसलिए आपको 7 जुलाई तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे. ताकि आप बोनस पाने के लिए एलिजिबल हो जाएं.

मेघना इंफ्राकॉम स्टॉक का परफॉर्मेंस
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 30 जून से 4 जुलाई के बीच शेयर 1,119 रुपए से 1,135 रुपए के बीच ट्रेड हो रहे थे. 18 जून 2025 को बोनस की घोषणा के बाद शेयर 4.74% उछलकर 1099 रुपए पर बंद हुआ. जबकि 4 जुलाई को शेयर BSE पर 1,120 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने 149% से ज्यादा और अब तक कुल 19,180% रिटर्न दे चुका है.
कंपनी का कारोबार और दमदार परफॉर्मेंस
मेघना इन्फ्राकॉन की स्थापना साल 2007 में हुई थी. इससे पहले यह कंपनी नाय्सा सिक्योरिटीज के नाम से जानी जाती थी. साल 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा.
मार्केट कैप: 1,194.59 करोड़ रुपए
टोटल इनकम: 12.37 करोड़ रुपए (2024 से 24% ज्यादा)
नेट प्रॉफिट : 4.15 करोड़ रुपए (575% की जबरदस्त बढ़त)
कंपनी के प्रोजेक्ट्स
मेघना इन्फ्राकॉन फिलहाल मुंबई में कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने दादर/प्रभादेवी में 31,000 स्क्वायर फीट के रिहायशी प्रोजेक्ट को फिर से डेवलप करने का करार किया है. इस प्रोजेक्ट से करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications