Bonus Stock: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 10 फीसदी तक फिसल गया है. इस बीच कॉरपोरेट एक्शन के चलते स्टॉक एक्शन देखने को मिल रहा है. इस बीच केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर कमजोर बाजार में भी तेजी दिखा रहा है. दरअसल, कंपनी ने 14 नवंबर को बोनस शेयर का ऐलान किया है. बोर्ड ने इस साल के दूसरे बोनस शेयरों का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को हर दो शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा.
मल्टीबैगर स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग
केपीआई ग्रीन एनर्जी की ओर से यह दो साल में तीसरा बोनस और 2024 के लिए दूसरा बोनस है. इसका शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है, जो कमज़ोर बाज़ार में 3% बढ़कर 775 रुपए पर पहुंच गया. ब्रोकरेज भी इस मल्टीबैगर स्टॉक को लेकर आउटलुक हैं. साथ ही स्टॉक खरीदने की सलाह दे रहे हैं.
केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर ने पांच साल में 11,000% से ज़्यादा का शानदार रिटर्न दिया है. KPI ग्रीन एनर्जी मुख्य रूप से सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में शामिल है. साथ ही विंड एनर्जी में भी काम करती है. 2008 में कंपनी की शुरुआत हुई, जोकि जुलाई 2021 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की थी. यह एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) और कैप्टिव पावर उत्पादक (CPP) दोनों के रूप में कार्य करता है.

केपीआई ग्रीन एनर्जी शेयर प्राइस टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर बुलिश स्ट्रैटेजी दी है. सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर फोकस में हैं. ब्रोकरेज ने 939 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की रेटिंग जारी की है, जो पिछले हफ्ते के क्लोजिंग प्राइस से 25% ऊपर है. 12 अगस्त को शेयर 1116 रुपए के ऑल टाइम हाई पर गया, लेकिन उसके बाद से स्टॉक में 35% की गिरावट आई. नवंबर में यह 745 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया.
पिछले 3 महीने में तेजी से टूटा भाव
केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर पिछले तीन महीनों में 21% फिसल चुका है. शेयर ने इस साल 63%, एक साल में 105%, दो साल में 470% और तीन साल में 2130% का धांसू रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि KPI ग्रीन एनर्जी का Q2 रेवेन्यू/EBITDA/PAT साल-दर-साल क्रमशः 67.2%, 87.9% और 101.0% बढ़ा है. FY25 की पहली छमाही के लिए, ये आंकड़े 69.1%, 78.9% और 84.1% बढ़े हैं.
सितंबर 2024 तक KPI ग्रीन एनर्जी की ऑर्डर बुक 2409 मेगावाट है, जिसमें IPP सेगमेंट 1261 मेगावाट का है. इसके अलावा कुल 1500 मेगावाट के प्रोजेक्ट जारी हैं. मैनेजमेंट टारगेट FY30 तक 10 गीगावाट की पर्याप्त पावर कैपिसिटी को एग्जिक्युट करना है.
बोनस शेयर जारी करना
केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अब तक तीन बार बोनस का ऐलान किया है. जनवरी 2023 में शेयरहोल्डर्स को मौजूदा शेयर के हिसाब से एक बोनस शेयर मिला था. फरवरी 2024 में उन्होंने हर दो शेयर पर एक शेयर के हिसाब से बोनस जारी किया था. अब उन्होंने एक बार फिर उसी अनुपात में बोनस जारी करने का फैसला किया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications