मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 17 जुलाई 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 548.46 अंक की तेजी के साथ 37020.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 161.75 अंक की तेजी के साथ 10901.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2799 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1656 शेयर तेजी के साथ और 986 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 157 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 75.02 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज काफी दिनों के बाद सेंसेक्स 37000 अंक के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

निफ्टी के टॉप गेनर
बीपीसीएल का शेयर करीब 50 रुपये की तेजी के साथ 443.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 80.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 198.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 130.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 100.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 162.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 70 रुपये की गिरावट के साथ 3,785.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 34 रुपये की गिरावट के साथ 2,200.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 266 रुपये की गिरावट के साथ 17,229.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 903.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका


Click it and Unblock the Notifications