नयी दिल्ली। एक ऐसे समय में जब अधिकांश कंपनियां कोरोनोवायरस के मद्देनजर अपनी लागत को कम करने के तरीके तलाश रही हैं, जिनमें कर्मचारियों की सैलेरी घटाना शामिल है, केरल स्थित एक उद्यमी बॉबी चेम्मानुर ग्रुप ने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाने का ऐलान किया है। यह कारोबारी ग्रुप आभूषण सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापारी है। ग्रुप की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुरुआत में आभूषण क्षेत्र में 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू की जाएगी और इसके बाद अन्य क्षेत्रों को एक के बाद एक कवर किया जाएगा। बॉबी चेम्मानुर आभूषण के अलावा फाइनेंस, रिसॉर्ट्स टूर और ट्रेवल सेक्टर में मौजूद है। कोरोनावायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के कारण अधिकतर कंपनियों को अपना कारोबार रोकना या कम करना पड़ा है। इसी बीच कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को न बोनस और न सैलेरी बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है। मगर बॉबी चेम्मानुर ग्रुप ने विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारियों के पक्ष में कदम उठाया है।
कंपनी के 5 लाख कर्मचारियों को बेनेफिट
बॉबी चेम्मानुर ग्रुप के इस कदम से इसके 5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बॉबी चेम्मानुर ने कहा है कि हमें अपने 5 लाख मजबूत कार्यबल पर बहुत गर्व है, जो कि हमारे विभिन्न व्यापार सेक्टरों में ग्रोथ और डेवलपमेंट में एक्टिव भागीदार के रूप में काम कर रहा है, जिनमें चेम्मानुर इंटरनेशनल ज्वैलर्स, चेम्मानुर क्रेडिट्स एंड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड, बॉबी चेम्मानुर (नं 1) चिट्स प्राइवेट लिमिटेड, बॉबी चेम्मानुर निधि लिमिटेड, बॉबी बाज़ार, ऑक्सीजन रिसॉर्ट्स, बॉबी टूर्स एंड ट्रैवल्स और फीजिकार्ट शामिल हैं। सैलेरी बढ़त का इन कंपनियों में कर्मचारियों के एक हिस्से को सबसे पहले लाभ मिलेगा।
महिलाओं की भी है भागीदारी
बॉबी चेम्मानुर ग्रुप की कंपनियों से जुड़े 5 लाख कर्मचारियों में से कई कमीशन के आधार पर काम करते हैं। इनकी माइक्रोफाइनेंस के कारोबार में 70,000 महिलाएं भागीदार हैं। यह एक जोइंट वेंचर है। महिलाओं को भी सैलेरी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। ऐसे मुश्किल समय में ये बॉबी चेम्मानुर ग्रुप का साहसी कदम है, जिससे इसके कर्मचारियों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। साथ ही कर्मचारी कंपनी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध होंगे।
वर्क फ्रॉम होम की भी सुविधा
बॉबी चेम्मानुर इंटरनेशनल ग्रुप मानव संसाधन प्रमुख राजन मेनन ने कहा कि यह वेतन बढ़ोतरी कर्मचारियों की अतिरिक्त-साधारण प्रतिबद्धता, निरंतरता-सेवा के प्रयासों और कर्मचारियों और उनके परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए है। कंपनी ने अधिकतर कर्मचारियों को घर से काम करने की भी सुविधा दी है। कंपनी ने कर्मचारियों को सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए सभी एहतियाती उपायों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications