रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। लाखों की बाइक को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। लाखों की बाइक को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। जी हां देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की शाही सवारी बुलेट का दीवाना तकरीबन हर कोई है। लेकिन उंची कीमत और टाइट बजट के चलते कई बार लोग इस बाइक को खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन इस समय कंपनी ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। आप बेहद ही कम डाउन पेमेंट पर बुलेट को घर ला सकते हैं।

बाइक की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये
बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने इसी साल के मार्च में बाजार में अपनी बुलेट 350 को नए अपडेटेड इंजन के साथ लांच किया था। कंपनी ने इस बाइक में 346cc की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है, जो कि 19.3PS की पावर और 28Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिय गया है। जहां तक सस्पेंशन की बात है तो कंपनी ने इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क और पिछले हिस्से में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया है। इसके अलावां फ्रंट में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है। अब यह बाइक फॉरेस्ट ग्रीन कलर में भी उपलब्ध है जो कि पहले केवल 500cc वर्जन के साथ आता था। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये है।
जान लें क्या है ऑफर
रॉयल एनफील्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नई बुलेट के लिए आपको महज 15,000 रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी। वहीं क्लासिक 350 के लिए आपको 20,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा। इतना ही नहीं पहले 3 महीनों तक के लिए महज 50 प्रतिशत तक की ही मासिक किश्त (ईएमआई) देनी होगी।
मोबाइल ऐप से बुक करें बाइक
सबसे पहले आप रायॅल एनफील्ड ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। उसके बाद अपना अकाउंट बनाएं या फिर लॉगइन करें।
इसके बाद में आपको ऐप पर स्टोर टैब पर क्लिक करना है। अब आपको सभी रॉयल एनफील्ड बाइक्स उनकी डिटेल्स के साथ दिखेंगी।
बता दें कि यहां से ग्राहक किसी बाइक को सलेक्ट करने के बाद उसका ऑन रोड प्राइस देख सकता है। यहां बाइक को बुक करने का भी विकल्प रहेगा, जिसके लिए टोकन अमाउंट का पेमेंट करना होगा।
ग्राहक मोटरसाइकिल की डिलीवरी के लिए अपनी पसंद का रॉयल एनफील्ड डीलर भी चुन सकता है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications