इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज होती दिखाई दे रही है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। इसी मांग को देखते हुए कार कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लेकर आ रही हैं। ग्राहक भी इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। इस वजह से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लोकप्रिय होने के पीछे कई कारण हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से तेल और पैसे दोनों की बचत होती है। 5 Best इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

भारतीय ग्राहक वाहन खरीदने के दौरान माइलेज पर बहुत ध्यान देते हैं। इसके साथ ही वाहन की कीमत भी अहम होती है। ग्राहक इन कारों को परफॉर्मेंस और दाम के आधार पर चुन सकते हैं। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में भारत में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स और मर्सिडीज-बेंज अपने इलेक्ट्रिक कार मॉडल ला चुकी हैं। मारुति सुजुकी भी इस दिशा में काम कर रही है। तो अगर आप भी इस दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे है तो बता दें कि भारतीय बाजार में मौजूद टॉप 6 इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं।
महिंद्रा ई वेरिटो डेढ़ घंटा के होगी 80 फीसदी चार्ज
महिंद्रा ई वेरिटो की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत सब्सिडी के बाद 9,12,515 रुपये से शुरू है, जो कि ABS वर्जन के लिए है। ई वेरिटो में 3 फेज एसी इंडक्शन मोटर दी गई है। यह 31 kW पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। बैटरी पैक की बात करें तो यह 21.2kWh लीथियम आयन बैटरी है। ई वेरिटो फुल चार्ज होने पर 181 किमी का सफर तय कर सकती है। नॉर्मल चार्जिंग में कार 11 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज होती है, वहीं फास्ट चार्जिंग में इसे 80 फीसदी चार्ज होने में डेढ़ घंटा लगता है। कार की टॉप स्पीड 86 km/h है।
टाटा टिगोर ईवी कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के खरीदारों के लिए उपलब्ध
ऑल इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर ईवी की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 9.58 लाख रुपये से शुरू है। कार में 21.5 kWh बैटरी पैक और 72 V 3-फेज एसी इंडक्शन मोटर है, मोटर 30 kW की मैक्सिमम पावर और 105 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। टिगोर ईवी फुल चार्ज पर 213 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। टिगोर ईवी स्टैंडर्ड एसी नॉर्मल चार्जर से 11.5 घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं 15 kW डीसी फास्ट चार्जर से कार को 80 फीसदी तक चार्ज होने में केवल 2 घंटे लगते हैं। नई टाटा टिगोर ईवी कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के खरीदारों के लिए उपलब्ध है।
टाटा नेक्सॉन ईवी में फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध
इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू है। टाटा नेक्सॉन ईवी में नई Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। कार में 30.2kWh लीथियम आयन IP67 रेटेड बैटरी दी गई है। इलेक्ट्रिक कार की इलेक्ट्रिक मोटर 129hp पावर और 254Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। नेक्सॉन ईवी सिंगल चार्ज पर 312 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध है। नेक्सॉन ईवी 4.6 सेकंड में 0-60kmph और 10 सेकंड से भी कम वक्त में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। नेक्सॉन ईवी 50 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे के अंदर 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
एमजी जेडएस ईवी 7 घंटे के अंदर होगी फुल चार्ज
एमजी जेडएस ईवी मोटर्स की ऑल इलेक्ट्रिक लॉन्ग रेंज एसयूपी जेडएस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 20.88 लाख रुपये से शुरू है। कार की इलेक्ट्रिक मोटर 141 hp पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बैटरी पैक 44.5 kWh है, जो 50 kW फास्ट चार्जर से 40 मिनट के अंदर 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। 7 kW चार्जर से कार 7 घंटे के अंदर फुल चार्ज होगी। एमजी जेडएस ईवी केवल 8.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है और सिंगल चार्ज पर 340 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
हुंडई कोना 60 मिनट से भी कम वक्त में 80 फीसदी चार्ज
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना की। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 39.2 kWh लीथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह 135 hp पावर और 395 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कोना 10 सेकंड से भी कम वक्त में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 145 kmph है। यह सिंगल चार्ज पर 452 किमी तक जाने में सक्षम है। कोना की बैटरी फास्ट चार्जर की मदद से 60 मिनट से भी कम वक्त में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। हुंडई कोना की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 23.7 लाख रुपये से शुरू है।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार
इलेक्ट्रिक कार की सबसे महंगी मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी इस लिस्ट में शामिल है। इसे इसी साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया है। बता दें कि इसे 99.30 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया गया है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली 50 यूनिट्स के लिए है। ईक्यूसी की बिक्री की शुरुआत मर्सिडीज-बेंज इंडिया की ई-कॉमर्स वेबसाइट से और 6 शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई से की जाएगी। मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी में 80 kWh लीथियम आयन बैटरी पैक है। इसके फुली चार्ज होने पर कार 445-471 km तक की दूरी तय कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications