नई दिल्ली, जुलाई 25। एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के बाद पिछले महीने बीएसएनएल ने 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अपने कुछ प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। कंपनी ने 30 दिन की वैलिडिटी वाले 5 प्लान्स का पूरा सेट लॉन्च किया था। लेकिन अन्य कंपनियों के प्लान के उलट बीएसएनएल ने 19 रुपये से शुरू होने वाले कई तरह के पैक लॉन्च किए हैं और उनके साथ कुछ रोमांचक बेनेफिट भी पेश किए। आप बीएसएनएल के इन प्लान्स में 90 जीबी तक मोबाइल डेटा प्राप्त कर सकते हैं। यहां कंपनी के पांच रिचार्ज प्लान हैं जो 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। पर ध्यान रहे कि ये प्लान अलग अलग सर्कलों में विभिन्न बेनेफिट के साथ और कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।
19 रुपये का प्लान
यह बीएसएनएल का सबसे बेसिक प्लान है। अगर आप अपने सिम कार्ड को सक्रिय रखना चाहते हैं तो यह प्लान बहुत उपयोगी है। 30 दिनों की वैलिडिटी के अलावा, आपको किसी भी नेटवर्क पर 20 पैसे/मिनट की सब्सिडी वाली कॉल रेट मिलेगी। मगर यह प्लान किसी भी डेटा या एसएमएस लाभ के साथ नहीं आता है। इस कीमत पर यदि आप अपने सिम कार्ड को अगले 30 दिनों के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया डील है।
75 रुपये का प्लान
अगर आप अपने बीएसएनएल कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ फोन कॉल्स और कभी-कभार ब्राउजिंग के लिए करते हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही पैक है। इस प्लान में आपको 200 मिनट तक की लोकल और नेशनल कॉल और 30 दिनों की अवधि के लिए 2 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको एक पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन भी मिलेगी और वो भी मुफ्त में। ध्यान रखें कि इस पैक में एसएमएस शामिल नहीं हैं।
बीएसएनएल 147 रुपये का प्लान
यह प्लान पिछले वाले प्लान के मुकाबले थोड़े ज्यादा बेनेफिट के साथ आता है। अगर आपको घंटों लंबी कॉल करनी होती है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। आपको इस प्लान में राष्ट्रीय और लोकल स्तर पर असीमित कॉल के साथ-साथ 30 दिनों की अवधि के लिए 10 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको बीएसएनएल की ट्यून्स भी मुफ्त में मिलेंगी। इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं।
247 रुपये का प्लान
अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं तो यह प्लान आपके लिए है। आपको 30 दिनों की अवधि के लिए 50 जीबी असीमित डेटा (उपयोग के बाद, गति घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी) मिलेगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी और आप प्रतिदिन 100 आउटगोइंग एसएमएस भेज सकते हैं। अन्य बेनेफिट में इरोज नाउ सब्सक्रिप्शन और बीएसएनएल ट्यून्स के साथ-साथ मेन अकाउंट बैलेंस में 10 रुपये का टॉक वैल्यू शामिल है।
बीएसएनएल 299 रुपये का प्लान
यदि आपको फुल रिज़ॉल्यूशन पर स्ट्रीमिंग शो के लिए अधिक डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए ठीक रहेगा। इस प्लान के साथ आपको प्रति दिन 3 जीबी तक असीमित मोबाइल डेटा मिलेगा, जो कि 30 दिनों की अवधि के लिए कुल 90 जीबी डेटा होता है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 आउटगोइंग एसएमएस भी मिलेंगे। इसके बेनेफिट में और कुछ शामिल नहीं हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications