नई दिल्ली, अगस्त 7। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए तरह-तरह के ऑफर लाती रहती है। कुछ ऑफर रिचार्ज प्लान्स से जुड़े होते हैं, जबकि कुछ गिफ्ट ऑफर होते हैं। अब कंपनी एक नया गिफ्ट ऑफर लेकर आई है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 1-2 हजार रु नहीं, बल्कि 4999 रुपये का गिफ्ट दे रही है। कंपनी के ग्राहकों के पास ये तगड़ा गिफ्ट पाने का मौका है। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
किसे मिल सकता है 4999 रु का गिफ्ट
बीएसएनएल के इस ऑफर का फायदा सिर्फ पोस्टपेड, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच और एयरफाइबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहक ही उठा सकते हैं। बता दें कि बीएसएनएल सभी 20 सर्किलों में अपने ग्राहकों को गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट गैजेट्स बतौर गिफ्ट दे है। बीएसएनएल के जो ग्राहक इसके ऑनलाइन पोर्टल से भुगतान करेंगे उनके पास मौका है गूगल नेस्ट मिनी डिवाइस जीतने का।
लकी ड्रॉ के जरिए होगा विजेता का चयन
बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत विजेताओ को लकी ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा। कंपनी रैंडम्ली 10 लोगों को चुनेगी, जिन्हें गूगल नेस्ट मिनी डिवाइस दिया जाएगा। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने कुछ हफ्ते पहले ही ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए वेब बेस्ड चार्ज पोर्टल शुरू किया है। इसलिए बीएसएनएल ने नये ऑफर को ऑनलाइन पोर्टल पर ग्राहकों की तवज्जो दिलाने के लिए शुरू किया है।
सिर्फ अगस्त में है मौका
बीएसएनएल ग्राहकों के लिए इस ऑफर से जुड़ी एक और शर्त रखी गयी है। पहली बात कि गूगल नेस्ट मिनी के लिए लकी ड्रॉ ऑफर सिर्फ अगस्त महीने में ही लागू रहेगा। दूसरी बात कि आपको इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने बिल की पेमेंट एडवांस में करनी होगी। यदि कोई ड्यू डेट के बाद बिल की पेमेंट करे तो उसे इस ऑफर में शामिल नहीं किया जाएगा।
और भी हैं गिफ्ट
एक और अहम बात कि गूगल नेस्ट मिनी की कीमत 4,999 रुपये है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को गूगल नेस्ट मिनी और गूगल नेस्ट हब भी कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है। बीएसएनएल ने उन मोबाइल यूजर्स के लिए 3 नए रिचार्ज वाउचर लॉन्च किए हैं जिनकी वैलिडिटी अगस्त में खत्म हो रही है। इसका मतलब है कि जो उपयोगकर्ता ग्रेस पीरियड में चल रहे हैं वे इन प्लान्स का उपयोग कर सकते हैं।
जानिए प्लानों की डिटेल
बीएसएनएल ने 201 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जहां यूजर्स को 90 दिनों तक कई बेनिफिट्स मिलेंगे। 201 रुपये के रिचार्ज वाउचर में सभी नेटवर्कों पर कॉलिंग करने के लिए 300 मिनट मिलेंगे। आपको 6जीबी डेटा और 99 फ्री एसएमएस मिलेगे। इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर ने दो प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 139 रुपये और 1,199 रुपये है। 139 रुपये का प्लान दिल्ली और मुंबई सहित सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 2 जीबी के बाद आपको 80 केबीपीएस पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान में रोजाना 100 मैसेज भी मिलते हैं। 1,199 रुपये के प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 मैसेज की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications