मौजूदा हालातों को देखते हुए घर से काम करने के कारण मोबाइल डेटा का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके साथ-साथ फोन बिल और रिचार्ज करने में भी काफी पैसे लग रहे हैं।
नई दिल्ली: मौजूदा हालातों को देखते हुए घर से काम करने के कारण मोबाइल डेटा का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके साथ-साथ फोन बिल और रिचार्ज करने में भी काफी पैसे लग रहे हैं। इसी को देखते हुए टेलिकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर टक्कर जारी है। ऐसे में अगर आप किफायती और ज़्यादा बेनिफिट वाला प्लान तलाश करते हैं तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें। तगड़ा झटका : BSNL ने बंद किए ये 4 प्रीपेड प्लान्स, चेक करें लिस्ट

बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कि तो ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए आय दिन नई-नई तरकिबे खोजते रहते है। बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती। बीएसएनएल इन दिनों यूजर्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। बीएसएनएल एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है जो दूसरी सभी कंपनियों से शानदार है।
सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब तक का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आ गई है। जो कि वाकई एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। बीएसएनएल 15 रुपये से भी कम रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2जीबी डेटा मुहैया कराया जाएगा। जी हां बीएसएनएल के 13 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2जीबी डेटा मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में अगर आपको इमरजेंसी में कोई ऐसा प्लान चाहिए जिसकी कीमत ज़्यादा न हो तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट साबित हो सकता है।
13 रुपये में पाएं 2 जीबी इंटरनेट डेटा
बीएसएनएल के 13 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2जीबी इंटरनेट डेटा का फायदा दिया जाएगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी के इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है। इसका मतलब ये हुआ है कि इस 13 रुपये के रिचार्ज में आप सिर्फ 1 दिन के लिए ही 2 जीबी इंटरनेट डेटा का फायदा पा सकते हैं। आजकल वर्क फ्रॉम होम के चलते अगर आपका कभी डेटा एकदम से खत्म हो जाता है तो आप फटाफट 13 रुपये का रिचार्ज करके 2 जीबी तक के इंटरनेट को इस्तेमाल कर सकते हैं।
दो नए प्लान लॉन्च
बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 249 रुपये और 298 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। बीएसएनएल यूज़र्स को 249 रुपये के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। ये रोजाना 1जीबी तक अनलिमिटेड डेटा भी देता है, जिसके बाद इसकी स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इसके साथ ही डेली 100 फ्री एसएमएस भी प्लान में इंक्लुड हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। जबकि 298 रुपये का प्रीपेड प्लान भी यही लाभ देता है, हालांकि, यह इरोस नाउ सब्सक्रिप्शन के साथ आता है और इसकी वैलिडिटि 56 दिनों की है।
जानिए बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करनें का तरीका
- बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक करने के लिए सबसे पहले http://udaan.bsnl.co.in/lead_input_form.php पर जाएं।
- इसके बाद अपना टेलीकॉम सर्किल चुनें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां आपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एंटर करें।
- आपको कई सारी सर्विस दिखाई देंगी, जिसमें से आपको ब्रॉडबैंड सेवा को चुनना होगा।
- इतना करने के बाद ब्रॉबैंड प्लान चुनकर सबमिट करें।
- प्लान चुनने के बाद अपना पता एंटर करके इंस्टॉलेशन के लिए दिन और समय का चुनाव करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका कनेक्शन बुक हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications