नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। कंपनी ने अपने 199 रु वाले पोस्टपेड प्लान में एक अहम बदलाव किया है। अब आपको इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड फ्री ऑफ-नेट (बीएसएनएल से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग) और ऑन-नेट वॉयस कॉल (बीएसएनएल से बीएसएनएल) मिलेगी। अभी तक 199 रु वाले पोस्टपेड प्लान में 300 मिनट ही ऑफ-नेट कॉलिंग की पेशकश की जाती थी। बता दें कि बीएसएनएल के 199 रु वाले प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा और भी कई बेनेफिट मिलते हैं। आइए जानते हैं बाकी बेनेफिट के बारे में।
25 जीबी डेटा
बीएसएनएल के 199 रु वाले पोस्टपेड प्लान में आपको 25 जीबी डेटा मिलता है। मगर बीएसएनएल के इस प्लान में इंटरनेट डेटा लिमिट पूरी होने पर अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में रोलओवर की सुविधा शामिल की गयी है, जिसकी लिमिट 75 जीबी तक है। ये एक बेहद शानदार बेनेफिट है। एक महीने की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
जियो से मुकाबला
बीएसएनएल ने पिछली बार दिसंबर 2020 में अपने 199 रु वाले प्लान में बदलाव किए थे। अब कंपनी का ये प्लान रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकम कंपनी, के इतनी ही कीमत वाले पोस्टपेड प्लान से टक्कर लेगा। जियो भी 199 रु वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस देती है। जियो के 199 रु वाले प्लान में महीने भर के लिए 25 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है।
जियो के प्लान में अतिरिक्त बेनेफिट
जियो के 199 रु प्लान में एक अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलता है। ये बेनेफिट है जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन। आपको इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। दिसंबर में बीएसएनएल ने 1999 रु प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था। इस प्लान में अब सालाना इरोज नाउ सब्सक्रिप्शन और लोकधुन का 60 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। कंपनी 24 जीबी डेटा बेनेफिट वाला एक औ सालाना ऑफर करती है, जिसकी कीमत 1,499 रु है।
बीएसएनएल का 150 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का एक काफी सस्ता प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। ये प्लान 150 रुपये में मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में भी अनलिमिडेटड कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है।
जियो फोन ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान
रिलायंस जियो फोन ग्राहकों के लिए 75 रुपये वाला एक बेस्ट प्लान है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये प्लान सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। ये कंपनी के ऑल-इन-वन-प्लान्स का हिस्सा है। आपको 50 एसएमएस और कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications