नई दिल्ली, जून 2। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने एक प्लान में मिलने वाले डेटा की लिमिट बढ़ा दी है। यानी बीएसएनएल के इस प्लान में अब ग्राहकों को पहले से दोगुना डेटा मिलेगा। जी हां, बीएसएनएल ने अपने 499 रु वाले प्लान में डेटा लिमिट दोगुनी कर दी है। अभी तक इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1 जीबी डेटा मिलता था। मगर अब कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा देगी। आगे जानिए प्लान की बाकी डिटेल।
कितनी है वैलिडिटी
बीएसएनएल के 499 रु वाले जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में अभी तक 1 जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 90 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था। मगर अब कुल 180 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। बता दें कि डेली 2 जीबी डेटा ऑफर 1 जून से बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिया जाना शुरू किया गया है। अगर आपने 1 जून के पहले से ये प्लान रिचार्ज करा रखा है तो आपको फिलहाल डेली 1 जीबी डेटा ही मिलेगा।
जानिए प्लान के बाकी बेनेफिट
बीएसएनएल अपने 499 रु वाले प्लान में डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के अलावा दो और भी बेनेफिट देती है। इनमें रोजाना मिलने वाले 100 फ्री एसएमएस और 90 दिनों के लिए जिंग म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन शामिल है। बता दें कि बीएसएनएल ने अपने एक और प्लान में बदलाव किया है। ये बदलाव भी ग्राहकों के लिए फायदेमंद है।
बढ़ाई इस प्लान की वैलिडिटी
बीएसएनएल ने अपने 198 रुपये वाले विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) की वैलिडिटी बढ़ाई है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में पांच दिनों का इजापा किया है। 1 जून से बीएसएनएल 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 50 दिनों की वैलिडिटी देगी। इससे पहले तक ये प्लान 45 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है।
जानिए 198 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट
बीएसएनएल ने 198 रु वाले प्लान में 1 जून 2021 से ही लोकधुन कंटेंट भी शामिल किया है। हालांकि इस प्लान में से बीएसएनएल ट्यून्स ऑफर हटा दिया गया है। इस प्लान में अगर आपकी 2 जीबी डेटा लिमिट पूरी भी हो जाए तो भी आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको कोई भी कॉलिंग बेनेफिट नहीं मिलता।
बीएसएनएल के 100 रु से कम के वाउचर
बीएसएनएल ने हाल ही में 100 रुपये से कम के वाउचरों में बदलाव किया है। बीएसएनएल के 98 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है जिसके बाद स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसके 97 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस और लोकधुन कंटेंट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। बीएसएनएल 99 रुपये का प्लान भी दे रहा है जो 22 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications