बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बड़े काम की खबर है। देश के हर कोने में अब बीएसएनएल कनेक्शन मिलेगा। भारत सरकार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश के हर घर, घर मोहल्ले, हर गांव में इंटरनेट पहुंचाने
नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बड़े काम की खबर है। देश के हर कोने में अब बीएसएनएल कनेक्शन मिलेगा। भारत सरकार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश के हर घर, घर मोहल्ले, हर गांव में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अपना नया पोर्टल पेश किया है। जिसके जरिए आप शहर से दूर अपने गांव में भी इंटरनेट कनेक्शन लगवा सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि कैसे अप्लाई करें और जानिए क्या है इस प्लान की खासियत।

बीएसएनएल ने BookMyFiber नाम से पोर्टल लॉन्च किया है जिसके जरिए आप भारत फाइबर कनेक्शन ले सकते हैं। इस पोर्टल पर जाकर आप अपने इलाके और जरूरत के हिसाब से प्लान का चयन कर सकते हैं। बुक माय फाइबर पोर्टल पर बिहार में ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है जिसमें आपको 100 जीबी इंटरनेट मिलेगा और यह डाटा खत्म होने के बाद आप 2एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।
सबसे महंगे प्लान की कीमत
इसके साथ ही बता दें कि BB-Work@Home BB प्लान के तहत यूजर्स को फ्री में 10 एमबीपीएस की स्पीड से रोज 5 जीबी इंटरनेट मिलेगा। 5 जीबी डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 1एमबीपीएस हो जाएगी। सबसे महंगे प्लान की कीमत 16,999 रुपये है जिसमें 100एमबीपीएस की स्पीड से रोज 170 जीबी इंटरनेट मिलेगा और डाटा खत्म होने के बाद 10एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।
ऐसे कर सकते है अप्लाई
अगर आप अपने घर में ये ब्रॉडबैंड इंटरनेट लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल साइट http://bookmyfiber.bsnl.co.in/ पर जाना होगा। इस लिंक पर जाने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी लोकेशन, पिनकड, नाम, मोबाइल नंबर, मेल और आईडी भरनी होगी।
सुविधानुसार प्लान का चयन करें
इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद आप अपने इलाके में मौजूद प्लान के बारे में जान सकेंगे। फिर अपनी सुविधानुसार प्लान का चयन करें और लोकेशन पर क्लिक करके सबमिट करें। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कंपनी आपसे संपर्क करेगी और आपका कनेक्शन लग जाएगा। पोर्टल में आसानी से नेविगेट करने वाला इंटरफ़ेस है। पता टाइप करने के बजाय, आप पॉइंटर को अपने सही स्थान पर ड्रेग भी कर सकते हैं। ड्रेग करने से बॉक्स में एड्रेस दिखाई देगा। कस्टमर को इसमें राज्य, पिन कोड, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरनी होगी।
बीएसएनएल का 849 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान
हाल ही में बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 849 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया है। बता दें कि कंपनी के इस प्लान का नाम 'Fibro 425GB per Month CS359 CUL' है। इसमें 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड दी जा रही है। कंपनी इस प्लान को अभी प्रमोशनल ऑफर के तहत उपलब्ध करा रही है। यूजर इस प्लान को 5 अक्टूबर 2020 तक सब्सक्राइब करा सकते हैं। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications