नई दिल्ली, जुलाई 22। सरकारी टेल्कॉम कंपनी बीएसएनएल ने 399 रुपये वाला एक नया प्रमोश्नल ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। यह योजना नए उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जिसके बाद उन्हें 449 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान लेना होगा। 449 रु वाले प्लान को अब रेगुलर कर दिया गया है। दूसरी एक और अहम बात कि फिलहाल 399 रुपये वाला प्लान केवल गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के चुनिंदा सर्किलों के उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान में 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1000 जीबी डेटा मिलता है। 1000 जीबी के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड कम होकर 2 एमबीपीएस कर की जाएदी। इसे बीएसएनएल फाइबर एक्सपीरियंस प्लान नाम दिया गया है। इसके बाद आपको कंपनी का 449 रु वाला फाइबर बेसिक प्लान लेना होगा।
मिलेगा कॉलिंग बेनेफिट
यह प्लान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। यदि ग्राहक किसी अन्य प्लान का विकल्प नहीं चुनते हैं तो उन्हें ऑटोमैटिकली ही 449 रुपये के प्लान में पहुंचा दिया जाएगा। उपयोगकर्ता करीबी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर या टोल फ्री नंबर - 1800 345 1500 पर कॉल करके इस प्लान को खरीद सकते हैं।
ग्राहकों को दी जाएगी जानकारी
जब आपका प्लान खत्म होने वाला होगा तो आपको पहले ही माइग्रेशन (399 रु से 449 रु वाले प्लान में ट्रांसफर) के बारे में पहले ही बता दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने कहा है कि प्लान लेते वक्त इसके लिए ग्राहकों की सहमति जरूरी है। बीएसएनएल पिछली तिमाही में अपने नुकसान को कम करने में कामयाब रही है, जो एक अच्छा संकेत है क्योंकि ये रिलायंस जियो और एयरटेल के साथ मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रही है।
449 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के भारत फाइबर 449 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में, जिसे फाइबर बेसिक योजना भी कहा जाता है, 3.3 टीबी या 3300 जीबी एफयूपी लिमिट तक 30 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता है। एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घट कर 2 एमबीपीएस हो जाती है। इस प्लान को चुनने वाले यूजर्स को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
जियो का बेसिक प्लान
पिछले साल, जब जियो ने अपने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए, तो सबसे बेसिक प्लान की कीमत 399 रुपये थी। 399 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान 30 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ आता है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ भी आता है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म का कोई सब्सक्रिप्शन इस प्लान में नहीं मिलता।
एयरटेल का बेसिक प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम का 499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 40 एमबीपीएस तक की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट देता है। अन्य अतिरिक्त बेनेफिट में एयरटेल एक्सस्ट्रीम, विंक म्यूजिक और शॉ अकादमी का सब्सक्रिप्शन शामिल है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप में वूट बेसिक, इरोज नाउ, हंगामा प्ले, शेमारू एम और अल्ट्रा का एक्सेस शामिल है। एक्साइटल भी एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश करती है जिसके एक साल का सब्सक्रिप्शन चार्ज 399 रुपये है। एक्साइटल ने पिछले साल कई ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए थे, जिनमें से एक में 500 रुपये से कम कीमत में 300 एमबीपीएस की स्पीड की पेशकश की गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications