नयी दिल्ली। बीएसएनएल ने एक और शानदार ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी 599 रु वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों को हर महीने 3300 जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं ये डेटा 60 एमबीपीएस की स्पीड पर मिलेगा। बीएसएनएल के नये प्लान को फाइबर बेसिक प्लस ब्रॉडबैंड प्लान नाम दिया गया है। बता दें कि बीएसएनएल का ये प्लान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़ कर बाकी पूरे देश में हर उस जगह मिलेगा जहां इसकी फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इस प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल करने की भी सुविधा मिलेगी।
मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
बीएसएनएल के नये प्लान को अभी तक बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। फाइबर बेसिक प्लस प्लान में 599 रु में हर महीने 3300 जीबी तक डेटा तक 60 एमबीपीएस की स्पीड पर मिलेगा। पर इसके बाद आपका डेटा खत्म नहीं होगा बल्कि डेटा स्पीड 2 एमबीपीएस तक कम हो जाएगी। यह देश भर में नए और मौजूदा दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। बीएसएनएल का 599 रु वाला प्लान मासिक है। इसलिए आपको इसे हर महीने रिचार्ज कराना होगा।
499 रु वाले प्लान का विस्तार
बीएसएनएल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़ कर अपने 449 रुपये वाले फाइबर बेसिक प्लान का भी पूरे देश में विस्तार करेगी। यह प्लान पहले चुनिंदा शहरों में ही मिल रहा था। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार ये प्लान भी नए और मौजूदा दोनों बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान में भी ग्राहकों को 3300 जीबी डेटा मिलता है। पर ये आपको 30 एमबीपीएस की स्पीड पर मिलेगा। इसके बाद आपकी डेटा स्पीड घट कर 2 एमबीपीएस रह जाएगी। हालाँकि ये मासिक प्लान केवल पहले छह महीनों के लिए लागू है। उसके बाद ग्राहकों को ऑटोमैटिक रूप से 599 रु वाले प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए उन्हें पहले से जानकारी दी जाएगी।
एयरटेल का 499 रु वाला प्लान
दूसरी तरफ एयरटेल के 499 रु वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3300 जीबी तक इंटरनेट डेटा मिलता है। ये डेटा आपको 40 एमबीपीएस तक की स्पीड पर मिलेगा। इस प्लान में आपको वूट, हंगामा आदि का भी कंटेंट मिलेगा। साथ ही आपको विंक म्यूजिक और शॉ अकेडमी का भी बेनेफिट मिलेगा।
जियो के शानदार प्लान
रिलायंस जियो के 699 रुपये वाले इंटरनेट प्लान को सिल्वर प्लान के नाम से जाना जाता है, जिसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा (3300 जीबी) भी मिलता है। हालांकि इस प्लान में आपको ओटीटी बेनेफिट नहीं मिलता है। जियोफाइबर का एक और 399 रुपये का प्लान भी है, जिसमें 30 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications