नई दिल्ली, जुलाई 8। बीएसएनएल ने भारत में 447 रुपये वाला एक और नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इसमें ग्राहकों को कुल 100 जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान टोटल डेटा बेनेफिट के साथ आता है और इसमें कोई दैनिक डेटा लिमिट नहीं होगी। आपको बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) भी इसी तरह के प्लान कर चुकी हैं। बीएसएनएल ने इन कंपनियों से मुकाबला करने के लिए यह टोटल डेटा प्लान पेश किया है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 247 रु और 1,999 रु वाले प्रीपेड प्लान्स में भी संशोधन का ऐलान किया है।
नहीं खत्म होगा डेटा
नए 447 रु वाले प्लान को लॉन्च करने की जानकारी बीएसएनएल चेन्नई ने की है। यह प्लान बिना डेली डेटा लिमिट के कुल 100 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। टोटल डेटा खत्म होने के बाद बीएसएनएल के इस प्लान में इंटरनेट की स्पीड घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी। मगर इंटरनेट चलता रहेगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
मिलेंगे कई और फायदे
इस प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को बीएसएनएल ट्यून्स और एरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की होगी। आप इस प्लान को कंपनी के वेब पोर्टल के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 247 रुपये वाले प्लान में संशोधन किया है, जिसमें अब आपको कुल 50 जीबी डेटा मिलेगा। जबकि यह लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
जानिए इस प्लान के बाकी बेनेफिट
247 रु वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आपको बीएसएनएल ट्यून्स और एरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। ये प्लान 30 दिनों का है। पहले इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा मिलता था। यानी पहले ग्राहकों को कुल 90 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता था, जबकि अब केवल 50 जीबी डेटा ही मिलेगा। इस तरह ये प्लान पहले से कम डेटा बेनेफिट के साथ आएगा।
1999 रु प्लान में बदलाव
इसी तरह 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किए गए हैं। इस प्लान में अब 500 जीबी हाई स्पीड टोटल डेटा (पहले 90 दिनों में रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए 100 जीबी अतिरिक्त), अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस मैसेज, फ्री पीआरबीटी और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन, 60 दिनों के लिए लोकधुन और एक साल के लिए एरोज नाउ सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इससे पहले इस प्लान में रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता था। यानी 365 दिनों के हिसाब से 730 जीबी डेटा। मगर अब सिर्फ 500 जीबी और पहले 90 दिनों में 600 जीबी डेटा मिलेगा।
जियो और वीआई के प्लान
वीआई का 447 रु वाला एक प्लान में जिसमें बीएसएनएल के जैसे ही बेनेफिट है। बस उसमें वीआई मूवीज एंड टीवी का मुफ्त एक्सेस मिलता है। जियो भी समान कीमत पर समान बेनेफिट देती है। 447 रुपये के जियो प्रीपेड प्लान में जियो टीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड जैसी ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। दूसरी ओर एयरटेल के पास ऐसे ही बेनेफिट वाला 456 रुपये का प्रीपेड प्लान है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications