बीएसएनएल ने लंबी अवधि की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने एक प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स की लंबी लिस्ट है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने लंबी अवधि की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने एक प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स की लंबी लिस्ट है। कंपनी के हर सब्सक्राइबर को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने का ऑप्शन मिलता है। अब बीएसएनएल ने कुछ समय पहले बंद किए गए अपने एक प्लान को फिर से लॉन्च किया है। यह 1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान है, जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये वाले प्लान को रिवाइज करने के साथ कुछ और प्रीपेड प्लान भी पेश किए हैं। BSNL के इस प्लान में 84 दिन तक यूज करें अनलिमिटेड इंटरनेट ये भी पढ़ें

बीएसएनएल के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन 250 मिनट तक की कॉल, रोजाना 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ फ्री पीआरबीटी और 365 दिन के लिए सोनी लाइव सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलेंगे।
बीएसएनएल के नए प्लान्स
इसके साथ ही बीएसएनएल ने 97 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें 18 दिन की वैलिडिटी, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और रोजाना 250 कॉलिंग मिनट मिलेंगे। एक अन्य प्लान 998 रुपये का आया है, जिसमें 240 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ने 365 दिन की वैलिडिट वाला 365 रुपये का एक और प्लान लॉन्च किया है। हालांकि, इस प्लान के साथ मिलने वाली फ्री सर्विस की वैलिडिटी सिर्फ 60 दिन है।
बीएसएनएल के 997 रुपये का एक प्लान
इसके अलावा कंपनी ने 997 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, रोजाना 250 कॉलिंग मिनट और 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ में सोनी लाइव सब्सक्रिप्शन समेत अन्य फायदे भी इस प्रीपेड प्लान के साथ मिलेंगे। बता दें कि ये नए प्रीपेड प्लान कुछ चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध हैं।
399 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव
बीएसएनएल ने नए प्लान्स की लॉन्चिंग के साथ 399 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को अब 80 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ फ्री पीआरबीटी जैसे फायदे मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications