भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नई कस्टमर्स को लुभाने के लिए कई प्लान लेकर आ रही है।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नई कस्टमर्स को लुभाने के लिए कई प्लान लेकर आ रही है। नए प्लान्स के मामले में भारत की ब्रॉडबैंड इंडस्ट्री भी काफी ऐक्टिव है और ढेरों नए प्लान्स यूजर्स के लिए आ रहे हैं। बीएसएनएल की प्लान यूजर्स को लुभा रहे हैं और इनमें से एक 777 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान भी है। कंपनी के इस प्लान की अब मार्केट में वापसी हुई है।

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले इस प्लान को बंद कर दिया था, जिसपर सब्सक्राइबर्स ने नाराजगी जताई थी। अब कंपनी इस प्लान को वापस लेकर आई है। टेलिकॉम ऑपरेटर अपने 777 रुपये के प्लान को पहले भी कई बार ला चुका है लेकिन इसे लिमिटेड टाइम के लिए ही मार्केट में उतारा गया था। एक बार फिर कंपनी का 777 रुपये वाला प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा और कई अट्रैक्टिव बेनिफिट्स भी इन सब्सक्राइबर्स को ऑफर कर रहा है।
बीएसएनएल के 777 रु वाले प्लान के बेनिफिट्स
यूजर्स को इस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो सब्सक्राइबर्स को ध्यान रखना होगा कि 777 रुपये में बीएसएनएल 50Mbps स्पीड और 500GB प्रति महीने की डेटा लिमिट दे रहा है। यह एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps रह जाएगी। इतना ही नहीं, सब्सक्राइबर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भारत में सभी नेटवर्क्स पर मिल रही है। यह प्लान बीएसएनएल की ओर से आया है तो एक बाद पर गौर करना जरूरी है कि यह भारत में केवल नए ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
777 रुपये वाले प्लान की छह महीने की वैलिडिटी
बीएसएनएल ने बताया है कि 777 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी छह महीने की है। ऐसे में सब्सक्राइबर्स को पता होना चाहिए कि इस छह महीने वाले प्लान के खत्म होने के बाद उन्हें बीएसएनएल ब्रॉडबैंड के 600GB CUL प्लान पर शिफ्ट होना पड़ेगा। 600GB CUL प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति महीना है। इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए 80Mbps की स्पीड पर एक महीने के लिए 600GB डेटा मिलता है, जिसके बाद स्पीड 2Mbps हो जाती है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स यूजर्स को देशभर में मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications