नई दिल्ली, जुलाई 19। भारत संचार निगम लिमिटेड हमेशा ही अन्य प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले अपने ग्राहको के लिए सस्ता और किफायती प्लान लाता है। एक बार फिर बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए सस्ता और अच्छा रिचार्ज प्लान लेकर आया है। वोडाफोन, जियो, एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान के रेट बढ़ा दिए है, ऐसे में बीएसएनएल का यह सस्ता प्लान उनके ग्राहको के लिए एक और किफायती ऑफर है।
कम मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए सस्ता प्लान
बीएसएनएल से ग्राहक लागातार कम हो रहे हैं। अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान लाती रहती है। कंपनी का गोल है कि जो ग्राहक उन्हें छोड़ रहे हैं उनको रोका जाना चाहिएं। बीएसएनएल का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 49 रुपए से शुरू होता है। अगर आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करते हो और इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए है। आपको हर महीने महंगा रिचार्ज नहीं करना होगा।
क्यों जरूरी था 49 रुपए का प्लान
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल पहले अपने ग्राहको को 49 रुपए का प्रीपेड प्लान ऑफर करते थे, लेकिन अब इन दोनों कंपनियों ने यह प्लान बंद कर दिया है। अब जियो और एयरटेल के ग्राहक 49 रुपए के प्लान का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक है तो आपको 49 रुपए के रिचार्ज का फायदा मिलेगा, इस रिचार्ज के साथ यूजर्स 3जी इंटरनेट यूज कर सकेंगे, बीएसएनएल जल्द ही इस प्लान के साथ 4जी सुविधा भी देगा।
प्लान की डिटेल्स
बीएसएनएल का 49 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को 100 मिनट्स वॉयस कॉलिंग के साथ 1GB 3जी मोबाइल डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 20 दिनों तक रहेगी। यानी कि ग्राहक अपने नंबर को 20 दिनों तक एक्टिव रख सकता है। बीएसएनएल अपने ग्राहको 49 से भी कम और सस्ता प्लान रिचार्ज प्लान देता है। कंपनी के पास 29 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। इस प्लान में केवल 5 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ग्राहक को पांच दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1GB मोबाइल डाटा भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications