BSNL Recharge: मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों ने जुलाई महीने की शुरुआत में ग्राहकों को जोरदार झटका दिया. क्योंकि इन कंपनियों ने टैरिफ प्लान को 3 और 4 जुलाई से महंगा कर दिया. इसके तहत ग्राहकों को पहले से करीब 25% तक ज्यादा पेमेंट करना होगा.
रिचार्ज महंगा करने वाली कंपनियों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं. इन कंपनियों ने कमाई बढ़ाने के लिए रिचार्ज महंगा किया. जबकि सरकारी कंपनी BSNL ने रिचार्ज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. इससे BSNL की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई.
सोशल मीडिया पर यूजर्स BSNL में पोर्ट कराने और अन्य प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर्स को बायकॉट की बातें करने लगे. तो चलिए जानते हैं कि BSNL का रिचार्ज प्लान कितने में आ रहा है और क्या वैलिडिटी है...
BSNL के टैरिफ प्लान
₹107 प्लान: ये BSNL की ओर से ऑफर किए जा रहे सबसे सस्ते प्लान में शामिल है. इस प्लान में 35 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB 4G डेटा और 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है.
₹108 प्लान: नए ग्राहकों के लिए BSNL का ये एक स्पेशल प्लान है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ ही रोजाना 1GB डेटा मिलता है.
₹197 प्लान: BSNL अपने यूजर्स के लिए ये लंबी वैलिडिटी वाला ऑफर करता है. इसमें ग्राहकों 70 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पहले 18 दिनों के लिए रोज 100 SMS मिलते हैं.
₹199 प्लान: BSNL के इस प्लान में 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसके साथ 2GB डेटा भी ऑफर किया जाता है.
₹397 प्लान: BSNL के ग्राहकों को 397 वाले प्लान में कुल 150 दिन की वैलिडिटी मिलती है. प्लान में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा हर दिन 2GB 4G डेटा भी मिलता है.
₹797 प्लान: ये प्लान लंबी वैलिडिटी के लिए ऑफर किया जाता है, जिसकी वैधता 300 दिन की है. इस प्लान के तहत पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. साथ ही हर दिन 2GB डेटा भी मिलता है.
₹1999 प्लान: सालभर की अवधि के लिए ग्राहकों को सबसे तगड़ा प्लान ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान की वैधता एक साल की होती है. इसमें 600GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL ट्यून्स और कई अन्य सर्विस की सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है.

जियो, एयरटेल और वोडाआइडिया के महंगे हुए रिचार्ज
टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियां रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने मोबाइल ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. इन कंपनियों ने ARPU यानी कमाई बढ़ाने के लिए मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर दिया है. इसके तहत 25% तक टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया गया है.
अब जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है. वहीं, सबसे सस्ता जियो का प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, जो अब बढ़कर 189 रुपए में मिल रहा.
भारती एयरटेल का अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा 455 रुपए वाला प्लान अब 599 रुपए और 1799 रुपए वाला प्लान 1999 रुपए हो गया है.
वोडाफोन आइडिया का 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए, 459 रुपए का प्लान के लिए अब 509 रुपए और 1799 रुपए के प्लान के लिए 1999 रुपए का पेमेंट करना होगा. 1 साल वाला प्लान को 2899 रुपए से बढ़ाकर 3499 रुपए कर दिया जाएगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications