अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बीएसएनएल ने हाल ही में नए सिम कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा की है।
नई दिल्ली: अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ें। बीएसएनएल ने हाल ही में नए सिम कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि यदि कोई ग्राहक बीएसएनएल का नया सिम कार्ड खरीदता है और वह 100 रुपये से अधिक की फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) का चयन करता है, तो उसे फ्री सिम कार्ड दिया जाएगा। बता दें कि यह नोटिफिकेशन बीएसएनएल चेन्नई सर्किल द्वारा मंगलवार को जारी किया गया है। आपको जानकारी दें कि फ्री सिम की कीमत 20 रुपये हैं और यह ऑफर 26 मई से 31 मई तक के लिए है। बीएसएनएल के पास 7 स्टैंडर्ड एफआरसी मौजूद हैं। कंपनी कई ऐसे प्लान ऑफर करती है। BSNL का जबरदस्त प्लान, बिना डेली लिमिट के मिलेगा 91GB डेटा ये भी पढ़ें

बीएसएनएल का 106 रुपये का एफआरसी प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ आता है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 28 दिनों की वैधता मिलती है। कंपनी अनलिमिटेड के नाम पर इस प्लान में यूजर्स को 250 मिनट्स फ्री देती है। इसके बाद यूजर्स प्रति सेकेंड के दर पर कॉल कर सकते हैं। इसी प्रकार से बीएसएनएल के 107 रुपये की एफआरसी में यूजर्स को 106 रुपये के प्लान वाले ही लाभ मिलते हैं, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इस प्लान में यूजर्स को प्रति मिनट चार्ज अदा करना होगा, जबकि 106 रुपये के प्लान में प्रति सेकेंड भुगतान करना पड़ता। बीएसएनएल के 108 रुपये के प्लान में कंपनी यूजर्स को 60 दिनों तक की सेवा प्रदान करती है।
इस प्लान में यूजर्स को 60 दिनों तक दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी इस प्लान में प्रति सेकेंड के आधार पर चार्ज लेती है। इस प्लान में भी यूजर्स को 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। बीएसएनएल 365 रुपये का एफआरसी प्लान भी प्रदान कर रही है। जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, डेटा और100 एसएमएस प्रतिदिन 365 दिनों के लिए मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 60 दिनों के लिए बीएसएनएल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications