बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनों ने आज यानि 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल के कर्मचारी यूनियनों ने आज यानि 25 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं। बता दें कि कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के लिए मजबूर कर रहा है। ऑल इंडिया यूनियंस ऐंड असोसिएशंस ऑफ भारत संचार निगम लिमिटेड (एयूएबी) के संयोजक पी. अभिमन्यु ने रविवार को कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को धमका रहा है कि यदि वह वीआरएस नहीं लेते हैं तो उन्हें दूर भेजा जा सकता है और उनकी सेवानिवृत्ति उम्र की आयु घटाकर 58 वर्ष की जा सकती है।

कर्मचारियों को वीआरएस स्वीकार के लिए मजबूर
एयूएबी का दावा है कि कंपनी के आधे से अधिक कर्मचारी उसके साथ जुड़े हैं। अभिमन्यु ने यह भी कहा , 'हम वीआरएस योजना के खिलाफ नहीं हैं। जो कर्मचारी इसे अपने लिए अच्छा मानते हैं वह इसे ले लें। लेकिन यह योजना निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए फायदेमंद नहीं है और उन्हें इसे स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
77,000 से अधिक कर्मी ले चुके वीआरएस
वहीं उन्होंने कहा कि यदि इसे जबरदस्ती थोपा गया तो हम भूख हड़ताल करेंगे। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार के अनुसार 77,000 से अधिक कर्मचारियों ने वीआरएस का चुनाव किया है। जानकारी दें कि कंपनी में कुल 1.6 लाख कर्मचारी हैं और यह घाटे में है। वहीं कंपनी का अनुमान है कि यदि 70 से 80 हजार कर्मचारी वीआरएस लेकर निकल जाते हैं तो कंपनी का वेतन खर्च सालाना करीब 7,000 करोड़ रुपये कम हो जाएगा।
50 साल की उम्र वाले वीआरएस के लिए कर सकते आवेदन
योजना के मुताबिक कंपनी के सभी स्थायी कर्मचारी, जो किसी दूसरे संस्थान या फिर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं और 50 साल की उम्र को पूरा कर चुके हैं वो वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि सरकार और बीएसएनएल की ओर से दी जा रही यह श्रेष्ठ वीआरएस सुविधा है और इसे कर्मचारियों को सकारात्मक रूप में देखना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही 69 हजार करोड़ रुपये का पुनरुद्धार पैकेज बीएसएनएल और एमटीएनएल को दिया था। एमटीएनएल ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना पेश की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications