नई दिल्ली, मई 20। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उन सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री में वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है, जिनकी वैलिडिटी 1 अप्रैल या उसके बाद समाप्त हो गई है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों की वैलिडिटी 2 महीने के लिए आगे बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर और लॉकडाउन के चलते आवाजाही में आ रही दिक्कतों का सामना करने वाले ग्राहकों को मुफ्त बेनेफिट के रूप में यह पेशकश की जा रही है। बीएसएनएल ने यह ऐलान उन लोगों के लिए भी किया है जो तौकते चक्रवात से पीड़ित हैं। वैलिडिटी आगे बढ़ाने के अलावा बीएसएनएल ने यह भी घोषणा की है कि वह प्रभावित प्रीपेड ग्राहकों को 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग बेनेफिट भी देगी।
31 मई तक बढ़ेगी वैलिडिटी
बीएसएनएल ने पुष्टि की है कि प्रभावित प्रीपेड ग्राहकों के लिए 31 मई तक वैलिडिटी का विस्तार किया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों की वैलिडिटी 1 अप्रैल को खत्म हो गयी, उन्हें 2 महीने फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा मिलेगा। ग्राहक इस कठिन समय के दौरान इनकमिंग कॉल प्राप्त करना जारी रख सकेंगे। वैलिडिटी एक्सटेंशन और 100 मिनट की फ्री कॉलिंग उन यूजर्स को ऑफर की जा रही है जिनकी वैलिडिटी 1 अप्रैल या उसके बाद खत्म हो गई है।
ऑनलाइन करें रिचार्ज
इस समय भी बहुत से ग्राहक खुद ऑनलाइन रिचार्ज करने के बजाय किसी दुकान आदि से रिचार्ज कराते हैं। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, प्रवीण कुमार पुरवार ने भी ग्राहकों से आग्रह किया कि वे अपने नंबरों को रिचार्ज करने के लिए ऑनलाइन विकल्पों की तलाश करें और खुदरा स्टोर पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल इस कठिन अवधि के दौरान अपने ग्राहकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हम ग्राहकों से अपने खातों को रिचार्ज करने के लिए डिजिटल रूट अपनाने का का अनुरोध करते हैं।
कैसे करें ऑनलाइन रिचार्ज
रिचार्ज के लिए उपलब्ध कई विकल्पों में माईबीएसएनएल मोबाइल ऐप, बीएसएनएल वेबसाइट और अन्य लोकप्रिय वॉलेट सेवाएं शामिल हैं। बीएसएनएल ग्राहक अपने दोस्तों और परिवार के बीएसएनएल प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज करने के लिए माईबीएसएनएल ऐप से 4 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। पिछले महीने, बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए अपने 398 रुपये के विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) असीमित प्रीपेड प्लान के विस्तार की घोषणा की थी। यह प्रमोशनल ऑफर 9 अप्रैल को खत्म होने वाला था, लेकिन अब इस प्लान को 8 जुलाई तक उपलब्ध कराया जाएगा।
जानिए कितनी है वैलिडिटी
398 रु वाले प्लान में यह बिना किसी एफयूपी (फेयर यूसेज प्राइस) कैप के अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा, घर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (एलएसए), और दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क सहित राष्ट्रीय नेटवर्क ऑफर करता है। यह प्रति दिन 100 एसएमएस संदेश भी प्रदान करता है और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
जियो, एयरटेल और वीआई
बीएसएनएल से पहले जियो, एयरटेल और वीआई भी इस संकट के समय में ग्राहकों को फ्री बेनेफिट देने का ऐलान कर चुकी है। वीआई अपने निम्न-आय वाले ग्राहकों को 49 रुपये वाला मुफ्त पैक देगी। कंपनी 79 रु वाले कॉम्बो वाउचर में 128 रुपये (64 रु + 64 रु) का डबल टॉकटाइम देगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में 200 एमबी डेटा भी मिलता है। बता दें कि वैसे 79 रु में 64 रु का बैलेंस मिलता है। जियो ने ऐलान किया है कि जियो फोन के ग्राहक अगर अपना फोन रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, तो कपंनी उनको रोज 10 मिनट यानी महीने में 300 मिनट का फ्री टॉकटाइम देगी। रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप अपना जियो फोन रिचार्ज कराते हैं, तो आपको एक और पैक फ्री दिया जाएगा। वहीं एयरटेल 5.5 करोड़ कम इनकम वाले लोगों को फ्री में 49 रु वाला रिचार्ज दे रही है, ताकि वे अपनों के साथ मोबाइल के जरिए जुड़े रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications