नयी दिल्ली। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान में संशोधन किया है। इस संशोधन के जरिए बीएसएनएल ने अपने प्लानों की वैलिडिटी कम करने के साथ ही डेटा और अन्य बेनेफिट भी घटा दिये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने दिसंबर 2019 के पहले हफ्ते में अपने प्लानों के दाम बढ़ाए थे। इन तीनों कंपनियों के प्लान महंगे करने के करीब 4 महीने बाद बीएसएनएल ने अपने प्लानों में बदलाव किया है। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि टेलीकॉम कंपनियां केवल अपने प्रीपेड प्लानों में बदलाव करने पर ही ध्यान दे रही हैं, क्योंकि उनके आमदनी का 70 प्रतिशत उसी से मिलता है। आइये जानते हैं बीएसएनएल ग्राहकों को कितना नुकसान होगा।
इन प्लानों में किया बदलाव
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने जिन प्लान के बेनेफिट में बदलाव किया है उनमें 98 रुपये, 99 रुपये, 186 रुपये, 187 रुपये, 319 रुपये और 1699 रुपये का रिचार्ज शामिल है। ध्यान रहे कि इन प्लांस में किए गए बदलाव 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। कंपनी के 1699 रुपये वाले लंबी अवधि वाले प्लान की बात करें तो पहले इसकी वैलिडिटी 425 दिनों की थी, जिसे घटा कर सिर्फ 300 दिन कर दिया गया है। इस प्लान में पहले कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट, 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते थे।
इस प्लान में एक बार जब आप कॉलिंग के 250 मिनट पूरे कर लेंगे तो कंपनी आपसे अपने बेस प्लान के अनुसार चार्ज लेगी। डेटा लिमिट पूरी होने पर आपके इंटरनेट की रफ्तार भी घट कर 80 केबीपीएस पर आ जाएगी। प्लान में दो महीनों के लिए लोकधुन कंटेंट और पूरे प्लान के दौरान बीएसएनएल ट्यून सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा।
घटाई तीन प्लांस की वैलिडिटी
कंपनी ने तीन और प्लानों की वैलिडिटी कम की है। पहला प्लान 98 रु का है जिसमें आपको 24 दिनों की तुलना में केवल 22 दिनों के लिए प्रति दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में एरोज नाउ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है। वहीं 99 रुपये के प्लान में अब 22 दिनों तक रोज कॉल करने के लिए 250 मिनट मिलेंगे, जबकि पहले 24 दिनों तक ये सर्विस मिलती थी। बीएसएनएल के 319 रु वाले सिर्फ कॉलिंग प्लान में आपको 84 दिनों की तुलना में अब 75 दिनों के लिए कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्किलों में कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलते हैं, क्योंकि बीएसएनएल इन सर्कलों में अपनी सेवाएं नहीं देती।
इन प्लांस में घटा डेटा बेनेफिट
बीएसएनएल ने अपने 2 प्लानों में डेटा बेनफिट कम किया है। ये दो प्लन 186 रु और रु 187 रु के हैं। इन दोनों प्लानों में पहले रोज 3 जीबी डेटा मिलता था, मगर अब सिर्फ दो जीबी रोज डेटा मिलेगा। इन प्लांस में कॉलिंग के लिए 250 मिनट और 100 मैसेज भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications