देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बढ़ी हुई वैधता मिलेगी।
नई दिल्ली: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बढ़ी हुई वैधता मिलेगी। यानी बीएसएनएल के अब 999 रुपये वाले प्लान में 270 दिनों की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। पहले इस प्लान में ग्राहकों को 240 दिनों की वैलिडिटी दी जाती थी। आपको बता दें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 1,188 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था और इसकी वैलिडिटी घटा दी थी।

प्लान में 270 दिनों की वैलिडिटी
बीएसएनएल चेन्नई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई नोटिस के मुताबिक, बढ़ाई गई वैलिडिटी के साथ 999 रुपये वाला प्लान 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस पीरियड के दौरान रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 999 रुपये वाले प्लान में 270 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के 999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फायदों के बारे में बात करें तो इसमें लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग (दिल्ली और मुंबई सर्किल शामिल) पर फ्री कॉलिंग दी जाती है।
बीएसएनएल का 1,188 मरूथम प्लान
हालांकि, कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट की सीमा तय की गई है। इस प्लान की वैलिडिटी 240 दिनों की है, लेकिन 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 270 दिनों की वैलिडिटी का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में 60 दिनों के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (पीआरबीटी) का ऐक्सेस भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में डेटा का कोई लाभ नहीं दिया जाता है। ध्यान रहे कि ये प्रमोशनल ऑफर केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। पिछले महीने बीएसएनएल ने 1,188 रुपये वाले मरूथम प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी घटा दी थी। अब इस प्लान में 365 दिनों की जगह 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications