बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों तक बढ़ाई है। बता दें कि बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों तक बढ़ाई है। बता दें कि बीएसएनएल ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान अब अतिरिक्त वैधता के साथ आ रहा है। हाल ही में बीएसएनएल ने 1,188 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 तक बढ़ाया था। याद करा दें कि जुलाई में प्रमोशनल ऑफर के तहत 1,188 मरूथम प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि यह बीएसएनएल प्लान चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल तक ही सीमित है।जल्द ही अब BSNL के टैरिफ भी होंगे महंगे ये भी पढ़ें

मरूथम प्रीपेड प्लान में अब 20 दिनों की अतिरिक्त वैधता
बीएसएनएल के 1,188 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान को 345 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इसका मतलब है कि यह प्लान अब 20 दिनों की अतिरिक्त वैधता के साथ आ रहा है। बीएसएनएल की तमिलनाडु वेबसाइट पर प्लान बदलाव के साथ पोस्ट किया गया है। इसके अलावा यह 16 जनवरी 2020 तक लागू है।
5 जीबी डेटा और 1200 एसएमएस की सुविधा
बीएसएनएल ने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ मिलने वाले फायदों में कोई बदलाव नहीं किया है, केवल प्लान की वैधता को बढ़ाया गया है। इसका मतलब बीएसएनएल यूज़र को अपने होम सर्कल और नेशनल रोमिंग में किसी भी नेटवर्क पर प्रतिदिन 250 मिनट की वॉयस कॉलिंग की सुविधा ही मिलेगी। इसके अलावा इस बीएसएनएल प्लान के साथ 5 जीबी डेटा और 1200 एसएमएस की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल ने 23 अक्टूबर तक के प्रमोशनल पीरियड के साथ इस प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था लेकिन पिछले महीने 90 दिनों तक इस प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया गया था। बता दें कि टेलिकॉम टॉक ने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता में बदलाव को स्पॉट किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications