सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दो नए ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश किए हैं। इनकी कीमत 299 रुपये और 491 रुपये है। कंपनी ने यह प्लान्स को नॉन-अनलिमिटेड प्लान्स की कैटेगरी में रखा है।
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दो नए ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश किए हैं। इनकी कीमत 299 रुपये और 491 रुपये है। कंपनी ने यह प्लान्स को नॉन-अनलिमिटेड प्लान्स की कैटेगरी में रखा है। जहां एक तरफ अन्य कंपनियां अनलिमिटेड प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, बीएसएनएल ने दो ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जो एफयूपी लिमिट के साथ आते हैं। ऐसे में यह लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इन दोनों प्लान्स को प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया है। इन्हें 27 दिसंबर को पेश किया गया है। ऐसे में 27 दिसंबर से 90 दिन तक ये प्लान्स वैध रहेंगे।
299रु बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान के साथ बीएसएनएल लैंडलाइन सर्विस के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 20 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ 50 जीबी तक डेटा मिलेगा, डेटा लिमिट के बाद स्पीड घटाकर 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दी जाएगी। बता दें कि कोई भी एफयूपी लिमिट नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि अगर यूज़र 6 महीने बाद दूसरे प्लान पर माइग्रेट नहीं होते हैं तो बीएसएनएल उन्हें 6 महीने बाद 2 जीबी सीयूएल प्लान पर माइग्रेट कर दिए जाएंगे।
491 रु बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान
इस प्लान के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 20 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ हर महीने एफयूपी लिमिट के साथ 120जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड घटाकर 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दी जाएगी। 6 महीने बाद बीएसएनएल यूज़र्स को 3जीबी सीयूएल ब्रॉडबैंड प्लान पर शिफ्ट कर देगी।
299 रुपये वाला प्रमोशनल प्लान 6 महीनों तक वैध रहेगा। याद करा दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूज़र्स के लि बीएसएनएल न्यू इयर ऑफर को उतारा था। यह बीएसएनएल ऑफर अभी यूज़र्स के लिए लाइव है।
1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में किया बदलाव
दूसरी ओर बता दें कि हाल ही में कंपनी ने क्रिसमस के मौके पर यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था। कंपनी ने इस प्लान की वैधता और डाटा को पहले से ज्यादा उपलब्ध कराया है। जहां पहले इस प्लान के तहत यूजर्स को 365 दिनों की वैधता दी जाती थी। वहीं, अब इसकी लिमिट को 60 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब इस प्लान को यूजर्स 425 दिन इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications