नई दिल्ली, जुलाई 4। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अकसर ग्राहकों को लुभाने के लिए नये-नये ऑफर लाती रहती है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कई तरह के बेनेफिट दिए जाते हैं। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने अपने एक प्रीपेड प्लान की वैलिडिट पर मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी के ऑफर को बढ़ा दिया है। ये प्रीपेड प्लान 699 रुपये का है। इस पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। इस ऑफर को 28 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जानते हैं क्या है ऑफर।
कितने दिन का होगा फायदा
बीएसएनएल के 699 रु वाले प्लान में आपको 20 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल ने 699 रु वाले प्लान को इसी साल जनवरी में पेश किया था। इस प्लान में वैसे तो 160 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। मगर ऑफर के तहत प्लान में 20 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। यानी 28 सितंबर तक इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
कब पेश किया गया था ऑफर
बीएसएनएल ने 1 अप्रैल 2021 को 699 रु वाले प्लान पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर का ऐलान किया था। 1 अप्रैल से ऑफर के तहत यूजर्स को 699 रुपये के रिचार्ज पर 180 दिनों की वैलिडिटी मिलने लगी थी। वैसे तो यह ऑफर 29 जून 2021 तक के लिए था। मगर बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस ऑफर को सभी टेलीकॉम सर्किलों में आगे बढ़ाया गया है। अब यह ऑफर 28 सितंबर 2021 तक जारी रहेगा।
कितना मिलेगा डेटा
बीएसएनएल के 699 रुपये के रिचार्ज प्लान सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। आपको प्लान में अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। मगर डेली आधा जीबी डेटा खत्म होने के बाद आपी डेटा स्पीड घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी। बीएसएनएल के 699 रु वाले प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
फ्री मिल रही सिम
बीएसएनएल एक बार फिर से फ्री 4जी सिम ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस बार ये ऑफर 1 जुलाई 2021 से शुरू किया है, जो 30 सितंबर 2021 तक चलेगा। ऑफर के तहत बीएसएनएल की तरफ से नए और साथ ही एमएनपी पोर्ट-इन ग्राहकों को मुफ्त 4जी सिम कार्ड दी जाएगी। बता दें कि बीएसएनएल ने यह ऑफर पहली बार इस साल अप्रैल में शुरू किया था।
किसे मिलेगी फ्री सिम
बीएसएनएल का 4जी सिम ऑफर बहुत शानदार है। मगर अभी इस ऑफर को केवल केरल सर्कल में शुरू किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे अन्य टेलीकॉम सर्किलों में भी शुरू करेगी। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के 4जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपये है, जो उन नए यूजर्स और एमएनपी पोर्ट से बीएसएनएल नेटवर्क पर आने वाले लोगों के लिए माफ कर दी जाएगी, जो 100 रुपये से ज्यादा का पहला रिचार्ज कूपन लेंगे। यह पहली बार नहीं है जब बीएसएनएल ने इस तरह का ऑफर शुरू किया है। कंपनी इससे पहले भी प्रमोशनल पीरियड के लिए ऐसा ऑफर पेश कर चुकी है। बीएसएनएल फ्री 4जी सिम ऑफर का फायदा बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर्स (बीएसएनएल सीएससी) और बीएसएनएल के रिटेल आउटलेट्स से उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications