नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में अधिकतर कंपनियों के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। वर्क फ्रॉम होम के लिए लोगों को घर पर अधिक तेज इंटरनेट और ज्यादा डेटा की जरूरत है। इसी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने बतौर सहायता कई शानदार प्लान और सुविधाएं पेश की हैं। इनमें कुछ फ्री सुविधाएं भी हैं। जैसे कि बीएसएनएल नेटवर्क एक महीने फ्री इंटरनेट दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक महीने तक अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट देने का ऐलान किया है। लॉकडाउन की अवधि दौरान घर से काम करने वालों को बीएसएनएल ने अपने टेलीफोन ग्राहकों के लिए फ्री इंटरनेट सुविधा ऑफर की है। बीएसएनएल की यह सुविधा ब्राडबैंड है। इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पूरे देश के ग्राहकों को मिलेगा लाभ
बीएसएनएल ने इस खास ऑफर को देश भर के ग्राहकों के लिए पेश किया है, जिससे महीने भर तक मुफ्त ब्रॉडबैंड की स्पीड मिलेगी। खास बात यह है कि इस प्लान में डेटा के लिए कोई लिमिट नहीं है। यानी आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। अगर आप इस ऑफर को लॉकडाउन के लिए बढ़ाना चाहें तो हर महीने प्लान के शुल्क के अनुसार भुगतान करना होगा।
कैसे मिलेगा खास ऑफर
बीएसएनएल के इस खास ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपके पास अपना खुद का मॉडम होना जरूरी है। अगर आपको पास मॉडम नहीं है तो आप एक नया खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको सिर्फ 18003451500 नंबर पर कॉल करनी है। एक कॉल से ही आपकी एक महीने की मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू हो जाएगी। फिर आप घर से मॉडम इंस्टॉल कर सकते हैं। आपको किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आपको यह सुविधा मिलेगी। किसी भी समस्या के आने पर आप बीएसएनएल के नजदीकी एसडीओ से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
बीएसएनएल का और खास प्लान
इससे पहले बीएसएनएल ने एक और खास ब्रॉडबैंड ऑफर पेश किया था। कंपनी ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस देने की घोषणा की थी। मुफ्त सेवा बीएसएनएल के उन ग्राहकों के लिए बढ़ाई जाएगी जिनके पास कोई ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का लाभ उठाने का प्रोसेस पूरी तरह से कागज रहित है और ग्राहकों को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं है। इससे आपको घर बैठे मुफ्त में एक महीने अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा और घर से आराम से काम कर सकेंगे।
जियो दे रही दोगुना डेटा
जियो भी अपने डेटा वाउचर्स में दोगुना डेटा दे रही है। जियो के 4 4जी वाउचर हैं, जिनकी कीमत 11, 21, 51 और 101 रुपये है। कंपनी इनमें प्लानों में क्रमश: 400 एमबी, 1 जीबी, 3 जीबी और 6 जीबी डेटा दे रही थी। अब जियो ने इन प्लानों में डेटा दोगुना करके 800 एमबी, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी कर दिया है। इसके अलावा इन पैक में देश भर के किसी भी गैर-जियो नेटवर्क के लिए क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट कॉलिंग के लिए भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications