
BSNL is preparing to provide 4G service: बीएसएनएल 4जी सेवा देने के अंतिम चरण में है। कंपनी इसके लिए अब 1 हफ्ते के अंदर परचेज ऑर्डर जारी करने जा रही है। माना जा रहा है कि बीएसएनएल 1 लाख 4जी टावर लगााने की है। इस टेंडर की लागत करीब 25,000 करोड़ रुपये आने की संभावना है। 4जी टावर लगाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की हरी झंडी मिल गई है।
बीएसएनएल की जो तैयारी है उसके अनुसार कुल 1 लाख टावर लगाए जाएंगे। इन 4जी टावरों को आगामी 18 महीने से लेकर 24 महीने के अंदर लगा दिया जाएगा।
बीएसएनएल अभी तक देश में 3जी सेवा ही प्रदान कर रही है। वहीं देश में ज्यादातर कंपनियां 5जी सेवा देना शुरू कर चुकी हैं। ऐसे में बीएसएनएल को भी आधुनिक बनाने की तैयारी चल रही है। पहले बीएसएनएल देश में 4जी सेवा शुरू करेगी। इसके बाद बीएसएनएल 5जी सेवा भी शुरू करेगी।
बीएसएनएल अब अगले हफ्ते 4जी टॉवर लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इससे पहले इस टेंडर प्रक्रिया में केवल 1 ही कपंनी ने भाग लिया था, जिसका नाम था टीसीएस।
लेकिन अब नए सिरे 1 लाख 4जी टॉवर का टेंडर जारी किया जाएगा। इस टेंडर की लागत करीब 25,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। बीएसएनएल का इरादा देश में इन 1 लाख टावरों को 18 माह से लेकर 24 माह में लगा देने का है।

सरकार ने टॉवर लगाने के लिए पहले से ही 25,000 साइट्स का चयन कर लिया है। इससे टॉवर लगाने का काम काफी तेजी से हो सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि देश में रोज करीब 200 टॉवर लगाए जा सकेंगे।
वहीं बीएसएनएल ने ट्रॉयल के तौर पर चंडीगढ़ में 4जी टॉवर लगाए हैं। इन पर ट्रॉयल चल रहा है। इसके अलावा 1 लाख टॉवर में से 20,000 टॉवर का आर्डर आईटीआई कंपनी के लिए रिजर्व रखा गया है। ऐसा इस कंपनी को प्रेफरेंशियल मार्केट एक्सेस देने के लिए है। ध्यान रहे कि आईटीआई एक सरकारी कपंनी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications