बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने आपके लिए काफी अच्छा प्लान लॉन्च किया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल कई शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने आपके लिए काफी अच्छा प्लान लॉन्च किया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल कई शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है। यूजर्स की बात करें तो उन्हें वे प्लान ज्यादा पसंद आते हैं, जिनमें बेस्ट डेटा बेनिफिट के साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिले। बीएसएनएल देश की अकेली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो सस्ती दर पर इंटरनेट देती है।

उदाहरण के तौर पर समझें तो बीएसएनएल ऐसी पहली कंपनी है जो 150 रुपये से कम में रोज 1 जीबी डाटा देती है। दिसंबर 2019 में भी सभी टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान महंगे किए लेकिन बीएसएनएल ने ऐसा नहीं किया। अब कंपनी के पास एक 485 रुपये का प्लान है जिसमें हर रोज 1.5 जीबी डाटा रोज मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। बता दें कि बीएसएनएल हमेशा ऐसे प्लान्स लॉन्च करती है, जो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर दे सकें।
485 रुपये प्लान में है बहुत कुछ
बीएसएनएल का यह प्लान एक कॉम्बो पैक है। 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा के हिसाब से कुल 135जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। प्लान की खास बात है कि इसमें कंपनी बिना किसी एफयूपी लिमिट के फ्री कॉलिंग बेनिफिट दे रही है। प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
एयरटेल और जियो के प्लान में क्या फायदे
बीएसएनएल का यह प्लान एयरटेल के 598 रुपये और रिलायंस जियो के 555 रुपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर देता है। एयरटेल के 598 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं कंपनी इस प्लान में हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर करती है। कॉलिंग की बात करें इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो की बात करें तो कंपनी अपने 555 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर करती है। 84 दिन की वेलिडिटी वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिया जाता है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें सब्सक्राइबर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बीएसएनएल ने रिपब्लिक डे के मौके पर दिया खास ऑफर
हाल ही में बीएसएनएल रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत कंपनी 2,399 रुपये और 1,999 रुपये के दो लॉन्ग टर्म प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इसके साथ ही बीएसएनएल 398 एसटीवी को रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत पेश कर रही है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी फ्री है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications