टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए आय दिन नई-नई तरकिबे खोजते रहते है। बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती। बीएसएनएल इन दिनों यूजर्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। बीएसएनएल एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है जो दूसरी सभी कंपनियों से शानदार है।

बीएसएनएल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब तक का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आ गई है। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए बीएसएनएल इन दिनों कई प्लान्स लॉन्च कर रही है। बीएसएनएल ने 47 रुपये का एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि मौजूदा बाजार में ये सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत सारे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।
सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, मिलेगा 14जीबी डेटा
केरल का टेलीकॉम के अनुसार इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें नेशनल रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस 47 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 14जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त सिम
बता दे कि बीएसएनएल के इस सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को मुफ्त सिम भी दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि मुफ्त सिम सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही है। बीएसएनएल ने ये खास प्लान सिर्फ केरल टेलीकॉम सर्किल के लिए ही लॉन्च किया है। इस प्लान का फायदा 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। सर्किल में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बनाने के लिए ही इस नए प्लान को लॉन्च किया गया है। ग्राहक अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस से इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं। मालूम हो कि इस प्लान को ऑनलाइन भी लॉन्च किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications