बीएसएनएल ने अपना एक नया प्लान लॉन्च किया है। भारती सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए भारत फाइबर के तहत नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपना एक नया प्लान लॉन्च किया है। भारती सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए भारत फाइबर के तहत नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है और इसमें यूजर्स को 100Mbps स्पीड के साथ 2TB डाटा का लाभ मिलेगा। फिलहाल यह नया प्लान तमिलनाडु और चेन्नई सर्किल में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य सर्किल्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि 2,999 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के तहत यूजर्स कई आकर्षक बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। BSNL ने पछाड़ा Reliance Jio को, जोड़े सबसे ज्यादा नए ग्राहक ये भी पढ़ें

अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर 2,999 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें प्रति महीना 2TB डाटा की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स 100Mbps की स्पीड का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा प्राप्त होगी। वहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा, जिसकी कीमत 999 रुपये है।
मिलेगा जियोफाइबर प्लान्स से टक्कर
बीएसएनएल के 2,999 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड को बाजार में पहले से मौजूद जियोफाइबर प्लान्स से टक्कर मिल सकती है। जियोफाइबर प्लान की कीमत 2,499 रुपये है और इस प्लान में यूजर्स 500Mbps स्पीड के साथ 1500GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। जबकि बीएसएनएल के प्लान में 100Mbps के साथ 2TB डाटा दिया जा रहा है।
बीएसएनएल के अन्य ब्रॉडबैंड प्लान
वहीं बीएसएनएल के अन्य ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो 555 रुपये वाले प्लान में 20Mbps की स्पीड के साथ 150GB डाटा दिया जा रहा है और इसमें बीएसएनएल के नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के 749 रुपये में 50Mbps स्पीड के साथ 300GB डाटा उपलब्ध होगा। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1Mbps हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के 777 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 50Mbps स्पीड के साथ 500GB डाटा दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications