बीएसएनएल ने प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड एसटीवी लॉन्च किए थे। पिछले कुछ महीनों में डेटा खपत बढ़ी है। इसी को देखते हुए बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए खास प्लान ऑफर किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड एसटीवी लॉन्च किए थे। पिछले कुछ महीनों में डेटा खपत बढ़ी है। इसी को देखते हुए बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए खास प्लान ऑफर किया है। वर्क फ्रॉम होम कैटिगिरी में कंपनियों ने एक बार फिर डेटा प्लान पेश किए।

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के अलावा बीएसएनएल ने भी 56 रुपये, 151 रुपये और 251 रुपये वाले डेटा पैक लॉन्च किए। बीएसएनएल ने 3 नए डाटा प्लान लॉन्च किए हैं। चूंकि ये डाटा प्लान्स हैं इसीलिए इन प्लान्स में आपको कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती। बीएसएनएल ने 56, 151 और 251 रुपए वाले प्लान शुरू किए हैं। हम आपको इन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।
बीएसएनएल ने लॉन्च किए 3 नए डाटा प्लान, मिल रहा 251 रुपये में 70जीबी डेटा
56 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल ने 100 रु से भी कम कीमत का प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल वर्क फ्रॉम होम एसटीवी के इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 10जीबी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिन की रहेगी।
151 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 151 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 40जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
251 रुपए वाला प्लान
बीएसएनएल के 251 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 70जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
बीएसएनएल ने हाल ही में लॉन्च किए थे 3 नए पोस्टपेड प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में 3 नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए थे। इन पोस्टपेड प्लान्स की कीमत 199, 798 और 999 तय की गई है। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ कई सुविधाएं मिलेंगी।
बीएसएनएल नंबर को ऐसे करें रीऐक्टिवेट
- बता दें कि एक डिसकनेक्टेड या एक्सपायर हो चुके बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड को रीऐक्टिवेट करने के कई तरीके हैं। अगर आपका नंबर, रिचार्ज ना कराने, सिम कार्ड खो जाने के चलते डीऐक्टिवेट हुआ है तो इसे नीचे दी गईं स्टेप्स को फॉलो करके रीऐक्टिवेट किया जा सकता है।
- सबसे पहले बीएसएनएल कस्टमर केयर के जरिए आपको रीऐक्टिवेशन की रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
- आपको पास मौजूद बीएसएनएल स्टोर जाकर रीऐक्टिवेशन की रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी।
- रिक्वेस्ट के साथ ही आपको अपनी फोटो आईडी और अड्रेस प्रूफ भी देना होगा।
- इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन कॉल मिलेगी और आपका नंबर रीऐक्टिवेट गहो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications