सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 109 रुपये है। 90 दिन की वैधता वाले इस प्लान का नाम 'मित्रम प्लस' है।
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 109 रुपये है। 90 दिन की वैधता वाले इस प्लान का नाम 'मित्रम प्लस' है। फिलहाल कंपनी ने इस प्लान को केरल सर्कल में ही लागू किया है। बता दें कि कंपनी 'मित्रम' नाम का एक प्लान पहले से ला रही है जिसकी कीमत 49 रुपये है। मित्रम प्लान में यूजर्स को 40 रुपये का टॉकटाइम और 500एमबी डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 15 दिन की रहती है।

जानिए क्या मिल रहा 109 रुपये के प्लान में
बीएसएनएल के 109 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 3 महीने की है। इस प्लान में ग्राहकों को 5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि कॉलिंग में 250 मिनट रोजाना की लिमिट होगी। लिमिट खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को समान नेटवर्क पर 1.2 पैसे प्रति सेकेंड के हिसाब से और अन्य नेटवर्क पर 1.5 पैसे प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। एसएमएस की बात करें तो इसमें बीएसएनएल नंबर पर एसएमएस के 70 पैसे और अन्य नेटवर्क पर एसएमएस के 80 पैसे प्रति एसएमएस चार्ज लिया जाएगा।
इस प्लान में पेंच यह है कि ग्राहकों को वैधता तो 90 दिन की मिलती है, हालांकि डेटा और वॉइस कॉलिंग के रूप में मिल रहे बेनिफिट्स सिर्फ 20 दिनों के लिए ही वैलिड रहेंगे। इसके अलावा फिलहाल यह प्लान सिर्फ केरल सर्कल में ही लागू है। 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा बीएसएनएल ने तमिलनाडु सर्कल के अपने ग्राहकों के लिए एक फुल टॉकटाइम प्लान भी पेश किया है। यह प्लान 110 रुपये का है और यह 1 जनवरी तक ही वैध है।
इसी तरह से वोडाफोन और एयरटेल का भी 129 रुपये का प्लान है। इन दोनों प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वोडाफोन यूज़र्स को वोडाफोन प्ले सर्विसेज़ और एयरटेल यूज़र्स को एयरटेल टीवी और विंक म्यूज़िक की सुविधा मिलेगी।
बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान की वैधता कम की
दूसरी ओर बता दें बीएसएनएल ने केरल के उपभोक्ताओं को झटका देते हुए कई प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इस कटौती में 187 रुपये, 118 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। आपको बता दें कि केरल में अब 187 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिन की हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पैक की समय सीमा अन्य सर्कल में अब भी 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications