BSNL Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मोबाइल यूजर्स के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है. बीएसएनएल (BSNL) ने एक बार फिर किफायती कीमत पर नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इन प्लान की कीमत 997 रुपये की है. 997 रुपये कीमत पर आपको 6 महीने की वैलिडिटी मिल जाती है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल आए दिन मोबाइल यूजर्स के लिए सस्ते प्लान लॉन्च करती रहती है. इसी कड़ी में बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लाई है. ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.
बीएसएनएल के इस नए प्लान में आपको 540 GB डेटा मिलता है. अगर इसकी प्रति GB के हिसाब से कोस्ट देखे तो एक जीबी की कीमत महज 1.8 रुपये बनती है. इस प्लान को लेने के बाद 6 महीने तक आपको किसी और दूसरे प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है.
मार्केट में ऐसे कुछ ही प्लान मौजूद है, जो इतने लंबे समय के लिए प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं.
997 प्लान में क्या-क्या मिलेंगे ऑफर?
बीएसएनएल के इस नए प्लान में आपको 540GB डेटा मिलता है. इस प्लान की अवधि 180 दिनों की है. वहीं आप एक दिन 3GB डेटा आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर 3GB डेटा खत्म भी हो जाता है, तो आपको कंपनी की तरफ से 80kbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाएगा.
वहीं आपको बीएसएनएल की अन्य सुविधा जैसे अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस तक फ्री मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में आपको 2 महीने तक कॉलर ट्यून भी फ्री में मिल जाएगी.
4G नेटवर्क को बढ़ाएगा बीएसएनएल
यह भी कहा जा रहा है कि बीएसएनएल आने वाले 18 से 24 दिनों में पूरे भारत में 4G सेवा लाने में विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो मोबाइल यूजर्स को बीएसएनएल के इस नए प्लान का और भी ज्यादा फायदा होगा. बीएसएनएल ऐसे भी कई प्लान ऑफर करता है. जिसमें आपको गेमिंग बेनिफिट्स और ओवर द टॉप यानी ओटीटी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी 5G सर्विस शुरु करने पर भी विचार कर रही है. बीएसएनएल देश में 4G नेटवर्क को और मजबूत बनाना चाहती है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने 4G मोबाइल टावरों की सप्लाई और इसंटालेशन का ठेका स्किपर कंपनी को दिया है.
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी अपने 2343 मोबाइल टावर को 4G में अपग्रेड करने की तैयारी में है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications