मोबाइल यूजर्स को BSNL ने थोड़ी राहत दी है. बीते दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी ने अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान के प्राइस में बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद यूूजर्स को बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब BSNL का यह नया प्लान मोबाइल यूचर्स के लिए राहत लेकर आया है. BSNL के इस नए प्लान की कीमत 997 रुपये है. इसकी कीमत आपको सुनने में ज्यादा लग सकती है. लेकिन इस प्लान में मिलने वाले लाभ आपको किसी और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में ज्यादा कीमत पर मिलते हैं.

गवर्नमेंट टेलीकॉम एजेंसी BSNL अपने सभी यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लाई है. मोबाइल यूजर्स इन दिनों प्राइवेट टेलीकॉम के रिचार्ज प्लान में बढ़ते प्राइस को देखकर चिंता में थे. इसी महंगाई के दौड़ में BSNL ने अपने नए प्लान से सभी यूजर्स को राहत दी है.
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 997 रुपये हैं और इसकी समय सीमा 5 महीने की है.
यह नया प्लान लंबे समय के लिए है. इसमें आपको प्रति दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और फ्री कॉल ट्यून जैसे आकर्षित लाभ मिलेंगे.
प्लान में मिलने वाले लाभ
इस प्लान की कीमत सुनने में ज्यादा लग सकती है. लेकिन इस प्लान में आपको जो लाभ मिल रहें है, ये लाभ कोई और प्राइवेट कंपनी सेम प्राइस रेंज में नहीं दे पाएंगी. BSNL का यह नया प्लान आपको कई सारे लाभ देता है.
320GB डेटा ऑफर
वह मोबाइल यूजर्स जो कम पैसों में ज्यादा डेटा लेना चाहते है, उनके लिए यह प्लान काफी किफायती हो सकता है. इस प्लान में आपको 320 GB तक डेटा मिलता है. वहीं प्रति दिन आपको 2 GB डेटा मिलेगा. अगर आपका प्रति दिन मिलने वाला 2 GB डेटा खतम हो जाता है, तो आप 40kbps की कम गति पर इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं.
आकर्षक लाभ
हर दिन 2GB डेटा मिलने के अलावा आपको इस प्लान में कई आकर्षक लाभ मिलेंगे. इस प्लान के जरिए BSNL आपको 60 दिन यानी दो महीने के लिए फ्री कॉलर ट्यून देगा. इसके अलावा इस प्लान में शामिल होने वाले 8 करोड़ से अधिक यूजर्स प्रति दिन 100 SMS का लाभ उठा सकते हैं.
यह सभी आकर्षित लाभ से यह प्लान और भी खास बन जाता है. यह प्लान 5 महीने के लिए सीमित है. अगर कैलकुलेट कर एक महीने का खर्च देखा जाए तो, हर महीने आप 199 रुपये दें रहे हैं. हालांकि यह बात ध्यान देने वाली है, कि इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और यह राशि आपको एक साथ देनी होगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications