नयी दिल्ली। बीएसएनएल को शुरू हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं। बीएसएनएल की शुरुआत 1 अक्टूबर 2000 को की गई थी। 20 साल पूरे होने के खास अवसर पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा देने का ऐलान किया है। बीएसएनएल अक्टूबर में अपने ग्राहकों को 25 फीसदी डेटा फ्री में देगी। अगर आ भी बीएसएनएल ग्राहक हैं तो आप भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह मिलेगा फ्री डेटा।
कब तक वैलिड रहेगा ऑफर
बीएसएनएल अपनी शुरुआत के 20 साल पूरे होने पर अपने प्लान्स के तहत अपने यूजर्स को 25 फीसदी ज्यादा डेटा देने की तैयारी में है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल ने अक्टूबर महीने को "कस्टमर डिलाइट मंथ" के रूप में मनाने का फैसला किया है। कंपनी ने इस प्रोग्राम के तहत अपने ग्राहकों को बेस्ट सर्विस एक्सपीरियंस देने के लिए कई प्लान बनाए हैं। इसी के तहत बीएसएनएल ने पूरे भारत में नई भारत फाइबर प्लान्स पेश किए, जिनमें बेहतर स्पीड मिलेगी। ये प्लान्स भी कस्टमर डिलाइट मंथ पहल का हिस्सा हैं।
जल्द होगा बड़ा ऐलान
नए भारत फाइबर प्लान में फाइबर बेसिक, फाइबर वैल्यू, फाइबर प्रीमियम और फाइबर अल्ट्रा शामिल हैं। नए भारत फाइबर प्लान्स को बीएसएनएल के मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने के उद्देश्य के साथ पेश किए गए हैं। साथ ही कंपनी नए ग्राहकों को भी जोड़ना चाहती है। रिपोर्ट में बीएसएनएल की इंटरनल रिलीज के हवाले से बताया गया है कि बीएसएनएल 30 दिनों से अधिक की वैलिडिटी वाले सभी स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) पर 25 फीसदी अतिरिक्त डेटा देगी। आगामी दिनों में अतिरिक्त डेटा ऑफ़र की पेशकश किए जाने की संभावना है। ये ऑफर 31 अक्टूबर 2020 तक वैलिड रह सकता है।
क्वालिटी होगी बेहतर
फ्री डेटा देने के साथ-साथ बीएसएनएल का फोकस क्वालिटी बेहतर करने पर भी है। कंपनी लैंडलाइन की क्वालिटी के अलावा अपने साझेदारों के साथ ब्रॉडबैंड सर्विस को बेहतर बनाएगी। यह भी कहा गया है कि कंपनी सभी दिनों में 24 घंटों के भीतर 90 फीसदी गड़बड़ियों को निपटाने पर ध्यान देगी। बीएसएनएल ने पिछले महीने बीएसई बॉन्ड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए प्राइवेट प्लेटसमेंट आधार पर बॉन्ड जारी करके 8500 करोड़ रु भी जुटाए हैं। बीएसएनएल द्वारा जारी किए गए सरकारी गारंटी वाले बॉन्डों पर 10 साल की मैच्योरिटी अवधि है। ये बॉन्ड अक्टूबर 2019 में भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए बीएसएनएल रिवाइवल पैकेज का हिस्सा है।
बीएसएनएल का खास रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल ने अपना 300 जीबी प्लान सीएस337 को चुनिंदा सर्किलों में फिर से शुरू किया है। इनमें पश्चिम बंगाल और सिक्कम शामिल हैं। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 40 एमबीपीएस स्पीड का बेनेफिट मिलता है। अब बीएसएनएल के ग्राहक इस प्लान का लाभ दिसंबर तक उठा सकते हैं। इससे पहले जून में बीएसएनएल ने कहा था कि 300 जीबी प्लान सीएस337 पैक को 9 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications