नई दिल्ली, जुलाई 3। सरकारी टेल्कॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर से फ्री 4जी सिम ऑफर का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस बार ये ऑफर 1 जुलाई 2021 से शुरू किया है, जो 30 सितंबर 2021 तक चलेगा। ऑफर के तहत बीएसएनएल की तरफ से नए और साथ ही एमएनपी पोर्ट-इन ग्राहकों को मुफ्त 4जी सिम कार्ड दी जाएगी। बता दें कि बीएसएनएल ने यह ऑफर पहली बार इस साल अप्रैल में शुरू किया था। वैसे तो यह ऑफर जून में समाप्त होने वाला था। मगर बीएसएनएल ने मुफ्त 4जी सिम ऑफर को अब 30 सितंबर के लिए तक बढ़ा दिया है।
कौन ले सकता है फायदा
बीएसएनएल का 4जी सिम ऑफर बहुत शानदार है। मगर अभी इस ऑफर को केवल केरल सर्कल में शुरू किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे अन्य टेलीकॉम सर्किलों में भी शुरू करेगी। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के 4जी सिम कार्ड की कीमत 20 रुपये है, जो उन नए यूजर्स और एमएनपी पोर्ट से बीएसएनएल नेटवर्क पर आने वाले लोगों के लिए माफ कर दी जाएगी, जो 100 रुपये से ज्यादा का पहला रिचार्ज कूपन लेंगे। यह पहली बार नहीं है जब बीएसएनएल ने इस तरह का ऑफर शुरू किया है। कंपनी इससे पहले भी प्रमोशनल पीरियड के लिए ऐसा ऑफर पेश कर चुकी है।
कहां से फ्री सिम
बीएसएनएल फ्री 4जी सिम ऑफर का फायदा बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर्स (बीएसएनएल सीएससी) और बीएसएनएल के रिटेल आउटलेट्स से उठाया जा सकता है। आपको इन दोनों जगहों से फ्री सिम मिल सकती है। बीएसएनएल के अनुसार ग्राहकों की संख्या बढ़ाने, इनकम में ग्रोथ हासिल करने और मासिक सिम सेल टार्गेट को प्राप्त करने के लिए इस ऑफर को पेश किया गया है। आपको पहला रिचार्ज 100 रु से अधिक का कराना होगा।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे
मालूम हो कि बीएसएनएस की फ्री में 4जी सिम लेने के लिए आईडी और एडरेस प्रूफ के अलावा बाकी सभी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 4जी नेटवर्क का आनंद देने के लिए अपनी 3जी साइटों को अपग्रेड कर रही है। अप्रैल में बताया गया था कि बीएसएनएल 50,000 टावरों को अपग्रेड कर रही है। अब जानते हैं कि फ्री सिम लेते समय आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा।
ये प्लान रहेगा बेस्ट
बीएसएनएल ने कई प्लान पेश और फिर से लॉन्च किए हैं। इनमें 249 रुपये का प्रीपेड प्लान, 298 रुपये और 398 रुपये का प्रीपेड प्लान शामिल हैं। अब आपको फ्री सिम के लिए पहला रिचार्ज 100 रु से अधिक कराना है, ऐसे में 249 रु वाला प्लान बेस्ट रहेगा। ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है।
ढेर सारे प्लान हैं
बीएसएनएल के पास ढेरों प्लान हैं। इनमें 56 रु, 187 रु, 151 रु, 251 रु, 153 रु, 365 रु, 399 रु, 429 रु, 485 रु, 666 रु, 997 रु, 1,098 रु, 1,999 रु, 2,399 रु, 7 रु, और 16 रु वाला प्लान शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications