बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया आकर्षक प्लान।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया आकर्षक प्लान। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने क्रिसमस के एक दिन पहले अपने यूजर्स को क्रिसमस गिफ्ट देते हुए नए एक्साइटिंग प्लान्स पेश किए हैं। यानी इस के लिए यूजर्स को कोई एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं देनी होगी। इसके साथ ही हाल ही में बीएसएनएल ने अपने 666 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान का नाम बीएसएनएल सिक्सर प्लान भी है। पहले इस प्लान में 2जीबी डेटा हर रोज मिलता था, जिसे अब कंपनी ने बढ़ा दिया है। अपने एक्स्ट्रा डेटा ऑफर के तहत बीएसएनएल ने फैसला किया है कि 31 दिसंबर तक अब 666 रुपये वाले प्लान में 3जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। हालांकि 31 दिसंबर के बाद डेटा बेनिफिट फिर से 2जीबी प्रतिदिन रह जाएगा।

666 रुपये वाले प्लान में 3जीबी डेटा वाली सुविधा 23 दिसंबर से ही शुरू हो गई है। बता दें कि यह दूसरी बार है जब हाल ही में इस प्लान में बदलाव किया गया है। कुछ समय पहले ही सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के मर्जर का ऐलान किया था, जिसके बाद बीएसएनएल ने 666 रुपये वाले प्लान में थोड़ा बदलाव करते हुए इसमें एमटीएनएल नंबर पर फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी थी।
1,999 रुपये के प्लान में मिलेगी 425 दिन की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 1,999 रुपये के प्लान में 60 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का ऑफर 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 तक सभी सर्कल्स में उपलब्ध रहेगा। 31 जनवरी तक इस पैक से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 425 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। अब इस प्लान में 365 दिन की बजाय 425 दिन की बंपर वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर को कुल 1275GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं अब इस प्लान को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को बीएसएनएल ट्यून्स और बीएसएनएल टीवी का भी फ्री एक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications