नई दिल्ली, मार्च 23। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 31 मार्च 2022 तक मुफ्त 4जी सिम कार्ड दे रही है। बीएसएनएल में स्विच करने के इच्छुक उपयोगकर्ता केवल प्रीपेड प्लान की रिचार्ज राशि के लिए पेमेंट करके बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री में 4जी सिम ले सकते हैं। पर बीएसएनएल का ये फ्री 4जी सिम ऑफर जल्द खत्म हो रहा है। बीएसएनएल ने जनवरी 2022 में फ्री 4जी सिम कार्ड ऑफर को आगे बढ़ा दिया था। तब इसे 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया गया था।
किसे मिल सकती है 4जी सिम
बीएसएनएल नए नंबर लेने वालों और मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वाले यूजर्स को मुफ्त में 4जी सिम दे रही है। पोर्ट का मतलब है कि यदि आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट कराएं तो बीएसएनएल से आपको 4जी सिम कार्ड फ्री में मिल जाएगी। आपको केवल रिचार्ज राशि का भुगतान करना होगा। ऑफर के बाद आपको सिम के लिए भी चार्ज देना पड़ सकता है।
कैसे मिलेगी 4जी सिम
यदि आप बीएसएनएल की फ्री 4जी सिम लेना चाहते हैं तो आप बीएसएनएल कस्टमर सर्विस केयर या इसके रिटेल आउटलेट से ले सकते हैं। बता दें कि बीएसएनएल की फ्री 4जी सिम के लिए आपको पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे। इन्हें नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र या बीएसएनएल रिटेलर दुकान पर सबमिट करें।
बीएसएनएल का नया प्लान
बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 797 रुपये है। यह एक प्लान वाउचर है। इसका उद्देश्य यूजर्स को लंबी वैलिडिटी देना है। प्लान में मिलने वाले फ्री बेनेफिट केवल पहले 60 दिनों के लिए ही रहेंगे। फिर यूजर्स को अपनी इच्छानुसार टॉकटाइम पैक या डेटा पैक रिचार्ज कराना होगा।
395 दिन चलेगा मोबाइल
बीएसएनएल के 797 रु वाले प्लान से ग्राहकों का मोबाइल 395 दिन एक्टिव रहेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिन की होगी। बीएसएनएल के 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में पहले 60 दिनों तक 2 जीबी दैनिक डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन दिए जाएंगे। एफयूपी डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड घट कर 80 केबीपीएस हो जाएगी। 60 दिनों के बाद ये सारे लाभ खत्म हो जाएंगे, लेकिन सिम कार्ड एक्टिव रहेगा।
एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही
इस प्लान की सामान्य वैलिडिटी तो 395 दिनों की है। लेकिन 12 जून, 2022 तक बीएसएनएल इस प्लान के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश करेगी। बहुत सारे टॉकटाइम वाउचर और डेटा वाउचर ऐसे हैं जिन्हें आप जब भी ज़रूरत महसूस हो, इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक यह होती है कि वे सुपर किफायती होते हैं। बीएसएनएल के प्लान्स में एक कमी यह रह जाती है कि वे तेज 4जी नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करते। वहीं ग्राहकों को प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों से 4जी सर्विस मिलती है। मगर संभावना है कि यह बहुत जल्द 4जी सिम सर्विस शुरू कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications