नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन को प्रधानमंत्री ने आज किये देश को अपने संबोधन में 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से कई तरह की समस्याएं भी आ रही हैं। लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानी झेलने वालों में बीएसएनएल के ग्राहक भी शामिल हैं, जिन्हें टेलीफोन और मोबाइल बिल जमा करने के अलावा मोबाइल के प्रीपेड रिचार्ज में भी दिक्कत आ रही है। मगर बीएसएनएल ने भी इसके लिए खास तैयारी कर ली है। आइये जानते हैं बीएसएनएल ने क्या कदम उठाए हैं।
जारी किया विशेष मोबाइल नंबर
बीएसएनएल लखनऊ में ग्राहकों के लिए खास तैयारी की है। बीएसएनएल लखनऊ के प्रधान महाप्रबंधक नीरज वर्मा ने कमर्शियल अधिकारी निखिल रंजन को तैनात किया है। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए उनका नंबर भी जारी किया गया है। ग्राहक उनसे 9415301711 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर आप लखनऊ में बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो अब आप भी अपनी नजदीकी फ्रेंचाइजी से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। 12 ऐसी फ्रेंचाइजी लखनऊ में हैं, जिनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको बिल या रिचार्ज से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए तो आप बीएसएनएल की वेबसाइट www.portal.bsnl.in से हासिल कर सकते हैं।
देश भर के ग्राहकों के लिए तोहफा
बीएसएनएल ने अपने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की वैलिडिटी को 29 जून 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी का यह खास प्लान 499 रुपये में पेश किया गया था। बीएसएनएल ने इस खास प्लान को इसी साल फरवरी में ही लॉन्च किया था। बीएसएनएल का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़ कर बाकी सभी सर्किलों में उपलब्ध है। बीएसएलएन द्वारा इस प्लान की वैलिडिटी बढ़ाए जाने के बाद ग्राहक अब 29 जून 2020 तक डेटा सर्विस का बेनफिट ले सकते हैं। वैसे तो इस प्लान की वैलिडिटी 31 मार्च को ही खत्म होनी थी। मगर अब ग्राहक 29 जून तक फायदा उठा सकते हैं।
ये हैं बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड प्लान
499 रुपये के बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान के साथ बीएसएनएल के पास अब आठ भारत फाइबर योजनाओं का पोर्टफोलियो हो गया है। इनमें 499 रुपये, 777 रुपये (नए ग्राहकों के लिए जिन्हें छह महीने के बाद 849 रुपये वाले प्लान में अपग्रेड किया जाएगा), 849 रुपये, 1,277 रुपये वाला प्लान, 2,499 रुपये वाला प्लान, 5,999 रुपये, 9,999 रुपये और 16,999 रुपये वाला प्लान शामिल हैं।
4जी की भी तैयारी
बीएसएनएल ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से देश भर में 4जी सेवाओं को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण क्षेत्रों में 50,000 और दिल्ली-मुंबई क्षेत्रों (एमटीएनएल) में लगभग 7,000 नई 4जी साइटों के लिए टेंडर निकाला है। इसके लिए कंपनी 8,697 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 4जी आने के साथ ही बीएसएनएल जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी दिग्गज कंपनियों से सीधे टक्कर लेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications