
BSNL Cheap Plans : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इकलौती सरकारी कंपनी है, जो टेलीकॉम सेक्टर की जियो, एयरटेल और वीआई जैसी प्राइवेट कंपनियों से थोड़ी-बहुत टक्कर ले पा रही है। जिन कारणों से ये इन कंपनियों से टक्कर ले पाती है, उनमें एक कारण है सस्ते प्लान्स में अधिक बेनेफिट। यहां हम आपको इसके ऐसे ही 100 रु से भी कम कीमत वाले तीन प्लान्स की जानकारी देंगे।
कितनी दिनों की है वैलिडिटी
बीएसएनएल के पास 100 रुपये से कम के तीन प्लान्स हैं जो 18 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं और यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बीएसएनएल के तीन प्लान्स जिनके बारे में हम बात करने जा रहे हैं जो कि 18 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं उनकी कीमत है 87 रुपये, 97 रुपये और 99 रु। ये तीनों स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) हैं।

कम अवधि के सस्ते प्लान्स
ध्यान रहे कि ये वो प्लान नहीं हैं जिन्हें यूजर्स लंबी वैलिडिटी के लिए सब्सक्राइब करें। ये सिर्फ छोटी अवधि के लिए फ्रीबीज पाने वाले प्लान्स हैं। ये तीनों एसटीवी प्लान्स बीएसएनएल की तरफ से लंबे समय से पेश किए जा रहे हैं।
87 रु वाला प्लान
87 रुपये का प्लान कुल 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में कोई एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता है। लेकिन यूजर्स को वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड से गेमिंग बेनिफिट्स मिलेंगे।

97 रु वाला प्लान
97 रुपये का प्लान कुल 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को लोकधुन कंटेंट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डेली डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी कोई एसएमएस बेनिफिट नहीं है।
99 रु वाला प्लान
बात करें 99 रुपये वाले प्लान की तो इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 18 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान केवल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इसके साथ कोई एसएमएस या डेटा लाभ नहीं मिलता है। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान है जो सिर्फ अपने बीएसएनएल के सिम से वॉयस कॉलिंग चाहते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications