नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है। बीएसएनएल ने कुछ प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाई है, जबकि कुछ अन्य प्लान्स में दूसरे बेनेफिट शामिल किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने 4 प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया है। साथ ही बीएसएनएल ने एक नया प्लान शुरू भी किया है। ये प्लान 200 रु से भी कम कीमत का है। इस प्लान से आप 400 रु में पूरे साल मोबाइल चला सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
पहले से रिचार्ज करा चुके ग्राहक कर सकते हैं इस्तेमाल
बीएसएनएल ने जो नया प्लान लॉन्च किया है उसके बारे में हम आगे जानेंगे। पहले बता दें कि कंपनी ने 47 रु वाला फर्स्ट रिचार्ज कूपन, 109 रु प्लान वाउचर, 998 रु और 1098 रु वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर बंद कर दिए हैं। हालांकि जिन ग्राहकों ने पहले से इननमें से कोई प्लान रिचार्ज करा रखा है, वो वैलिडिटी तक चलता रहेगा। मगर उसके बाद उन्हें सिर्फ उपलब्ध प्लान्स में से कोई प्लान लेना होगा।
197 रु वाला नया प्लान
बीएसएनएल ने जो नया प्लान पेश किया है उसकी कीमत 197 रु है। अहम बात यह है कि इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिनों की है। यानी यदि आप एक बार वैलिडिटी पूरी होने पर इसी प्लान को दोबारा रिचार्ज करा लें तो मात्र 396 रु पूरे साल मोबाइल चला सकते हैं। यह प्लान 3 अप्रैल से शुरू हो चुका है। आगे जानिए इस प्लान के बाकी बेनेफिट।
197 रु वाले प्लान के बेनेफिट
बीएसएनएल के नये 197 रु वाले प्लान की वैलिडिटी तो 180 दिनों की है। मगर इस प्लान में मिलने वाले फ्री बेनेफिट काफी कम दिनों के लिए मिलेंगे। आपको इस प्लान में सिर्फ 18 दिन तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। साथ ही इतने ही दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। हालांकि डेटा लिमिट पूरी होने पर आप 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
किसके लिए है फायदेमंद
बीएसएनएल का यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो सिर्फ अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं। क्योंकि डेटा, कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट के लिए आपको अलग से ही रिचार्ज कराना पड़ेगा। बीएसएनएल अपने 197 रु वाले प्लान में 18 दिनों तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2 जीबी डेटा के अलावा जिंग म्यूजिक ऐप का एक्सेस भी दे रही है।
397 रु वाला प्लान
हाल ही में बीएसएनएल ने अपने 365 रु वाले प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है। इस प्लान की कीमत अब 397 रु हो गयी है। ये प्लान अब 32 रु महंगा मिलेगा। ये प्लान सभी सर्किलों में मौजूद है। इसलिए सभी सर्किलों के ग्राहकों को इस प्लान के लिए अब 365 रु के बजाय 397 रु ही चुकाने होंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 1 साल की है। हालांकि इसमें मिलने होने वाले बेनेफिट 60 दिनों के लिए ही उपलब्ध रहते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी, दिल्ली और मुंबई के साथ रोमिंग) बेनेफिट के साथ आता है। ये सुविधा 60 दिनों तक के लिए सभी नेटवर्कों पर दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications