नयी दिल्ली। क्या आप साल भर का रिचार्ज कराना चाहते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके काम की है। असल में साल भर के प्लान हजारों रु के होते हैं। मगर हम आपको एक ऐसे खास प्लान की जानकारी देंगे जिससे आप बेहद कम पैसों में पूरे साल मोबाइल चला सकते हैं। जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसमें डेटा और कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। आप सिर्फ 612 रु में 360 दिनों तक मोबाइल यूज कर पाएंगे। जानते हैं किस कंपनी का है ये प्लान।
बीएसएनएल का है ये शानदार प्लान
हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वो बीएसएनएल का। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 153 रु। जबकि इसकी वैलिडिटी पूरे दिनों की। यदि आप इसी प्लान को 4 बार (खत्म होने के बाद) रिचार्ज कराएं तो आप कुल 360 दिनों तक मोबाइल यूज कर पाएंगे, जबकि कुल खर्च आएगा 612 रु। साल भर के सस्ते प्लान भी 1200-1300 रु के हैं। आगे जानते हैं प्लान की डिटेल।
क्या मिलेंगे बेनेफिट
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। साथ ही बीएसएनएल के इस प्लान में आपको रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। अच्छी बात ये है कि आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी इंटरनेट मिलता रहेगा। मगर डेली लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस की स्पीड रह जाएगी। आपको रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
पहले मिलते थे 250 मिनट
पहले इस प्लान में कॉलिंग के लिए डेली 250 फ्री मिनट मिलते थे। मगर अब बीएसएनएल अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दे रही है। इसमें आपको कंपनी पर्सन्लाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की सुविधा भी दे रही है।
28 दिनों के लिए रहेंगे फ्री बेनेफिट
हालाँकि आपको फ्री बेनेफिट सिर्फ 28 दिनों के लिए मिलेंगे। इसके बाद आपकी सिम एक्टिव रहेगी। बाकी कोई बेनेफिट नहीं मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान का उद्देश्य अपना ग्राहक आधार बढ़ाना है जो इस समय केवल 11-12 करोड़ के बीच है।
तीन नये ब्रॉ़डबैंड प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में तीन नये ब्रॉ़डबैंड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की कीमत 299 रु, 399 रु और 555 रु है। इन तीनों प्लान्स में आपको क्रमश: 100 जीबी, 200 जीबी और 500 जीबी डेटा मिलेगा। इतनी कीमत पर 500 जीबी तक डेटा अच्छी डील है। बता दें कि बीएसएनएल ने इन प्लान्स को कम कीमत पर अधिक डेटा बेनेफिट के मद्देनजर ही लॉन्च किया है। इन तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को 10 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। दूसरी खास बात ये है कि आपको इन प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications