बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेली डाटा का लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेली डाटा का लाभ मिलेगा। ये प्लान 97 रुपये और 365 रुपये के हैं। इनमें यूजर्स को कई खास बेनिफिट्स मिलेंगे, जो दूसरे किसी मौजूदा प्लान में नहीं मिल रहे थे। बता दें कि इन प्लान्स को पेश करने के साथ ही बीएसएनएल की योजना अपने 4G नेटवर्क को बेहतर बनाने और बढ़ाने की है। कंपनी द्वारा पेश किए गए प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानने के लिए एक नजर यहां डालें। Jio की बैलेंस और वैलिडिटी ऐसे करें चेक, आसान है तरीका ये भी पढ़ें

97 रुपये का नया प्लान
बीएसएनएल का 97 रुपये वाला प्लान एसटीवी है और कम बजट में कुछ दिनों की वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को सभी नेटवर्क्स पर वॉइस कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा रोज 2 जीबी डेटा यूजर्स को दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिन रखी गई है।
365 रुपये का नया प्लान
दूसरी ओर बीएसएनएल ने 365 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान ज्यादा डेटा यूज करने वाले और लंबी वैलिडिटी चाहने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए है। बेनिफिट्स के तौर पर इसमें डेली 250 वॉइस कॉलिंग मिनट सभी नेटवर्क्स पर यूजर को मिलेंगे। इस प्रीपेड प्लान में रोज 2 जीबी मोबाइल डेटा दिया जा रहा है और जो पहले 60 दिनों के लिए मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यूजर्स को डेटा केवल पहले 60 दिनों के लिए मिलेगा।
दोनों प्लान को इन सर्किल किया गया लॉन्च
जानकारी दें कि दोनों ही नए प्लान अभी तमिलनाडु, केरल, चेन्नै और बाकी सर्किल के सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अब लंबे रिचार्ज प्लान पर दो महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। यूजर्स को 1,699 रुपये के अनुअल प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर दो महीने की एक्सट्रा वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के 1,699 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को अब तक 365 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जो अब 425 दिन हो गई है।
बीएसएनएल ने हाल में पेश किया 997 रुपये का भी प्लान
वहीं इससे पहले बीएसएनएल ने इससे पहले अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 997 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को दो महिने के लिए फ्री में रिंगबैक टोन लगाने की सुविधा भी दी जा रही है। बीएसएनएनएल के इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर रोज 3 GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही इसमें हर रोज़ 100 एसएमएस की सुविधा भी मौजूद है। फिलहाल कंपनी ने इस प्लान को केरल सर्किल में ही लागू किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications