बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीएसएनएल ने जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीएसएनएल ने जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं। इसके साथ ही पुराने डाटा पैक्स भी अपडेट किए हैं। इसकी वजह कंपनी के अट्रैक्टिव प्लान्स हैं। बीएसएनएल अपने सब्सक्राइबर्स को कई ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें इतनी ही कीमत के दूसरी कंपनियों के प्लान्स के मुकाबले ज्यादा फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से बीएसएनएल का एक प्रीपेड प्लान ऐसा है, जिसमें न डेटा लिमिट है और न ही स्पीड लिमिट।

जानें बीएसएनएल के 1098 रु के प्लान की डिटेल्स
जी हां बता दें कि अनलिमिटेड डेटा वाला बीएसएनएल का यह प्लान 1098 रुपये का है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को बिना स्पीड कम हुए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आप फ्री में बीएसएनएल पीआरबीटी का भी मजा ले सकते हैं। 1098 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। हालांकि, कुछ चुनिंदा सर्किल में इस प्लान के साथ 375 जीबी डेटा की लिमिट है।
कई और अट्रैक्टिव प्रीपेड प्लान्स
वहीं 1098 रुपये वाले प्लान के अलावा कंपनी के पास कई और अट्रैक्टिव प्रीपेड प्लान्स हैं, जो ग्राहकों को लुभाते हैं। इनमें एक 998 रुपये का प्लान है, जिसमें आपको 210 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। यह सिर्फ डेटा प्लान है। इसमें आपको प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा, यानी पूरी वैलिडिटी तक कंपनी 420 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा केरल सर्किल में कंपनी ने 997 रुपये का एक अट्रैक्टिव प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, 250 वॉइस कॉल मिनट और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल के टैरिफ भी 1 दिसंबर से होंगे महंगे
एयरटेल, जियो, वोडाफोन की घोषणा के बाद बीएसएनएल ने भी अपने टैरिफ महंगे करने की घोषणा कर दी है। सबसे पहले वोडोफोन-आइडिया ने 1 दिसंबर ने अपने टैरिफ के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद एयरटेल और रिलायंस जियो ने टैरिफ महंगे करने का ऐलान किया। इन सभी कंपनियों के बाद बीएसएनएल ने भी ऐसी घोषणा कर दी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications