नयी दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से यूनियन बजट 2020 पेश करने की तारीख घोषित कर दी गयी है। आगामी बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जायेगा। 1 फरवरी को शनिवार है और ऐसी अटकलें थी कि शनिवार और फिर रविवार होने के कारण सरकार बजट 1 के बजाय 3 फरवरी को पेश कर सकती है। मगर अब संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया है कि शनिवार होने के बावजूद 1 फरवरी को ही बजट पेश किया जायेगा। बता दें कि वित्त मंत्रालय में आगामी केंद्रीय बजट की तैयारी जोरों पर चल रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2020 से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर रही हैं। केंद्रीय बजट आम तौर पर केंद्र सरकार के वित्त, आमदनी और खर्च को दर्शाता है। बजट साल में एक बार पेश किया जाता है। मगर चुनावी साल होने की वजह से 2019 में दो बार बजट पेश किया गया था। इनमें पहले अंतरिम बजट पेश किया गया था, जबकि दोबारा सरकार के गठन के बाद फुल बजट आया था।

खुला रहेगा शेयर बाजार
1 फरवरी को बजट से पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे संसद के सामने रखा जायेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री 11 बजे संसद में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। बजट 2020 सत्र की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बजट के दिन एक खास चीज और होने जा रही है। शेयर बाजार यानी बीएसई और एनएसई शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। मगर बजट के कारण इस बार शनिवार को शेयर बाजार खुला रहेगा। शेयर बाजार के जानकार मानते हैं बजट के दिन शेयर बाजार खुला रहे तो उतार-चढ़ाव पर निगाह रहती है।
बजट में रहेगी टैक्स कटौती पर नजर
अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार आगामी बजट में टैक्स में राहत दे सकती है। सरकार का उद्देश्य इनकम टैक्स में राहत देकर खपत बढ़ाना और आर्थिक सुस्ती को दूर करना है। हालांकि सरकार बेनिफिट्स और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले बोझ में बैलेंस रखने पर भी ध्यान देगी। नोबेल प्राइज विजेता अभिजीत बनर्जी भी सरकार को टैक्स घटाने की सलाह दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मांग बढ़ाने के लिए लोगों के हाथ में और पैसा दिया जाना चाहिए। सरकार ने पिछले साल कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की थी।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : आयकर में कटौती और टैक्स स्लैब में बदलाव संभव
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications