नयी दिल्ली। बजट 2020 में केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक बड़ा ऐलान सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को लेकर किया है। सरकार एलआईसी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए सरकार एलआईसी का आईपीओ लेकर आयेगी। इसके बाद एलआईसी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट की जायेगी। एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने की योजना पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एलआईसी की कुछ हिस्सेदारी बेचे जाने से पारदर्शिता में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी बेचने से होने वाले किसी भी नुकसान से इंकार किया है। वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि सरकार आईडीबीआई बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी प्राइवेट निवेशकों को बेचेगी। साथ ही सरकार डेब्ट ईटीएफ लाकर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड का विस्तार करेगी, जिसमें मुख्य रूप से सरकारी प्रतिभूतियां शामिल होंगी।

बैंकों में अधिक पैसा होगा सुरक्षित
पिछले कुछ समय में बैंकों के दिवालिया होने से लोगों का पैसा डूबने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए बजट 2020 में इस पर बड़ा ऐलान किया गया है। अब आपकी बैंक में 5 लाख रुपये तक जमा सुरक्षित रहेगी। यानी बैंक के डूबने पर आपके 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहेंगे। अभी यह सीमा 1 लाख रुपये की थी, जिसे बढ़ा कर 5 लाख किया गया है। बता दें कि बजट से पहले इसकी मांग भी उठी थी।
क्या होता है देश के बजट का महत्व
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के खर्चों और आमदनी को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया जाता है। बजट के जरिये प्रत्येक मद और सेक्टर के लिए पैसों का निर्धारण किया जाता है, जिससे हर क्षेत्र की वित्तीय व्यवस्था बेहतर ढंग से चलती रहे। बजट द्वारा योजनाओं को गति देने की कोशिश की जाती है। इन योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुँचाया जाता है। बजट में निर्धारित की गयी राशि से अधिक धन व्यय नहीं किया जा सकता है। ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ने पर संसद की मंजूरी जरूरी होती है। एक खास बात और राज्य सरकारों के बजट केवल राज्य की सीमाओं तक के लिए होते हैं। बजट में अगर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बजट में विरोधाभास होता है, तो केंद्र सरकार के बजट को मान्यता मिलती है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होगा 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications